लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: दही-चूड़ा खाकर बिहार में 'खेला'?, सीएम नीतीश, लालू यादव को भेजा न्योता, पशुपति कुमार पारस ने किया आयोजन

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2025 17:03 IST

Bihar Politics News: भाजपा की तरफ से पार्टी दफ्तर में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निमंत्रण सबको भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव और नीतीश कुमार शिरकत करते हैं तो दोनों नेता एक साथ दिख सकते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भी दही चूड़ा का आयोजन किये जाने की खबर है। लालू यादव के भोज में तमाम दलों को बुलाए जाने की परिपाटी रही है।

Bihar Politics News: इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी-अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि माना जा रहा है कि खरमास समाप्त होने के बाद 14 जनवरी को दही-चूड़ा भोज के बाद बिहार की सियासत रफ्तार पकड़ेगी। दरअसल, मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होने वाले दही-चूड़ा के भोज से सियासत का तापमान मापा जाता है। फिलहाल रालोजपा प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दही-चूड़ा के भोज के आयोजन को सार्वजनिक किया है। पारस की तरफ से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम सियासी दलों को निमंत्रण भेजा गया है। ऐसे में अगर इस आयोजन में लालू यादव और नीतीश कुमार शिरकत करते हैं तो दोनों नेता एक साथ दिख सकते हैं।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भी दही चूड़ा का आयोजन किये जाने की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन लालू यादव के भोज में तमाम दलों को बुलाए जाने की परिपाटी रही है। अगर निमंत्रण भेजा जाता है तो इस बात पर निगाह रहेगी की इस भोज में एनडीए की तरफ से कौन-कौन आते हैं?

राबड़ी देवी के आवास पर हुए भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होते रहे हैं और वहीं से सियासी चाल का भी खुलासा भी होता रहा है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से भी हर साल की तरह सदाक़त आश्रम में दही चूड़ा कि आयोजन किया जाएगा, जिसमें महागठबंधन के तमाम घटक दल जुटेंगे। उधर, भाजपा की तरफ से पार्टी दफ्तर में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निमंत्रण सबको भेजा जाएगा।

लेकिन अमूमन विरोधी दल के नेता ना के बराबर ही आते हैं। वहीं, मंत्री नितिन नवीन से लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी दही चूड़ा का आयोजन करते रहे हैं। जबकि जदयू की तरफ से अभी तक वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह आयोजन करते रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने की वजह से इस बार वो नहीं कर सकते हैं।

ऐसे में जदयू की तरफ से कौन करेगा, इसपर अभी किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच, 15 जनवरी से एनडीए द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य एनडीए गठबंधन को सबसे निचली इकाई तक मजबूती प्रदान करना है। माना जा रहा है कि 15 जनवरी से मिशन 2025 का शंखनाद होगा। इस सम्मेलन के जरिए एनडीए अपनी एकता का परिचय देगा।

टॅग्स :मकर संक्रांतिलालू प्रसाद यादवPashupati Kumar Parasनीतीश कुमारपटनाबिहारमीसा भारतीराबड़ी देवीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो