लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: सरकार बनाओ और एक घंटे में शराबबंदी कानून खत्म, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, शराब की दुकानें बंद, होम डिलीवरी चालू

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2024 15:52 IST

Bihar Politics News: प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके चेले-चपाटी बताते हैं कि गांधी जी ने ऐसा कहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे20 हजार करोड़ रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है।विधानसभा चुनाव में सबको चौंका कर सरकार बनाएगी।जदयू को 20 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी।

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में अपना दमखम दिखाने में जुटे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया है कि बिहार में अगर उनकी सरकार बनती है तो एक घंटे में वह शराबबंदी कानून को समाप्त कर देंगे। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने शराबबंदी कानून की आलोचना करते हुए कहा कि इस कानून से फायदा नहीं बल्कि नुकसान है। अगर उनकी सरकार आएगी तो वह इसे एक घंटे में समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से किसी समाज, किसी राज्य, किसी देश का कभी मानव सभ्यता के इतिहास में किसी ने अपना विकास किया हो, इसका कोई प्रमाण दुनिया में नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके चेले-चपाटी बताते हैं कि गांधी जी ने ऐसा कहा है।

मैं दो साल से कह रहा हूं कि गांधी जी ने अगर कहीं कहा है कि कानून बनाकर सरकार को शराबबंदी लागू करना चाहिए, ये वाक्य मुझे दिखाइए। उन्होंने कहा कि अगर वो गांधी जी के शब्द सुनाइए। मैं नीतीश कुमार का चरण छू कर माफी मांगने को तैयार हूं। शराब की दुकानें बंद हो गईं, होम डिलीवरी चालू हो गई।

प्रशांत किशोर ने कहा कि इससे बिहार जैसे गरीब राज्य का 20 हजार करोड़ रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है। शराबबंदी में जितने लोगों पर केस हुआ उसके मुकाबले जितने लोग जेल में हैं ये ज्यादातर लोग गरीब हैं। दलित समाज के हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सबको चौंका कर सरकार बनाएगी।

उन्होंने दावा किया नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 20 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी। नीतीश कुमार जिस भी तरफ रहें, उनकी पार्टी को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में तीसरा समीकरण खड़ा होगा, ये सारे समीकरण चरमरा जाएंगे। नीतीश कुमार अगर एनडीए का चेहरा बने तो जन सुराज के लिए इससे अच्छी बात कोई और नहीं हो सकती है।

टॅग्स :बिहारप्रशांत किशोरनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल