लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: बंद कमरे में 40 मिनट बातचीत, सियासी कयासों का बाजार गर्म, किसी भी वक्त पाला बदलकर एनडीए में जा सकते हैं सीएम नीतीश!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2024 16:40 IST

Bihar Politics News: इंडिया गठबंधन से नाराजगी की चल रही खबरों के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने अचानक राजभवन पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 40 मिनट तक मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच बंद कमरे में बाततीच हुई। मुलाकात को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।राजद प्रवक्ता मृत्युंजय ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात है, कयासबाजी ठीक नहीं है।

Bihar Politics News: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड में भी सियासी तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इंडिया गठबंधन से नाराजगी की चल रही खबरों के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने अचानक राजभवन पहुंच गए।

उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता व वित्त मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। राजभवन में करीब 40 मिनट तक मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच बंद कमरे में बाततीच हुई। वहीं, राजभवन से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की। इस बीच इस मुलाकात को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जिस सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन गए, उसमें उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे। ऐसे में वहां से उनको (उपमुख्यमंत्री) साथ लिए बगैर राजभवन जाना कई तरह की अटकलों को जन्म देता है। हालांकि, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात है, इसको लेकर किसी भी तरह की कयासबाजी ठीक नहीं है।

वहीं, सियासी गलियारे में यह कहा जाने लगा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस समय राजभवन गए हैं, जब बिहार की सियासत में हलचल काफी बढ़ी हुई है। महागठबंधन नेताओं के बयानों में विरोधाभास के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक राजभवन पहुंचना सियासी कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।

हालांकि, कहा जा रहा है कि विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से की है। वहीं, विपक्षी गठबंधन का संयोजक नहीं बनाए जाने से पिछले काफी वक्त से नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे हैं। उनके एनडीए में वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं।

हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने एक इंटरव्यू में नीतीश की वापसी के संकेत दिए थे। उनके इस बयान से स्पष्ट हो गया था कि भाजपा को नीतीश की वापसी से कोई ऐतराज नहीं है। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्यपाल से मुलाकात किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से दावा किया है कि बिहार में बड़ा खेल होने वाला है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बंगला में कहते हैं, “खेला होबे” मगही में कहते हैं, “खेला होकतो” भोजपुरी में कहतें हैं, “खेला होखी” बाकी तो आप खुद ही समझदार हैं.। दरअसल, ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से ही कयासों का बाजार गर्म है।

कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार किसी भी वक्त पाला बदलकर एनडीए में जा सकते हैं। जीतन राम मांझी लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि बिहार में बड़ा खेल होने वाला है। पिछले दिनों मांझी ने तख्तापलट का दावा किया था। अब एक बार फिर जीतन राम मांझी ने इशारों ही इशारों में बिहार में बड़े खेल की बात कही है।

टॅग्स :बिहारलोकसभा चुनाव 2024जेडीयूपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?