लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: महागठबंधन में शामिल सभी दल को हैसियत अनुसार दी सीटें, हाथ की सभी उंगली एक बराबर नहीं, राजद विधायक भाई बीरेन्द्र ने कहा- लोकसभा सीटों बंटवारा हो चुका...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2024 16:18 IST

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पटना दौरा के दौरान लालू- तेजस्वी को लेकर दिए बयान पर भाई बीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि हम तो जानते ही नहीं स्मृति ईरानी कौन है?

Open in App
ठळक मुद्देभाई बीरेंद्र ने कहा कि हम लोग राम के भक्त हैं।एनडीए रावण है, इसलिए भगवान राम अब रावण का वध करेंगे।जदयू ने पहले ही कहा है कि उसके पास जो 16 लोकसभा की सीटें हैं।

Bihar Politics News: इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी रस्साकस्सी के बीच राजद विधायक भाई बीरेन्द्र ने कहा है कि महागठबंधन में बिहार की सभी लोकसभा सीटों बंटवारा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सभी दलों को उसके हैसियत से सीटें दी जा चुकी हैं। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द होगी।

राजद हो या कांग्रेस, जदयू अथवा अन्य दल सभी दलों को उसके जमीनी हकीकत के अनुसार सीटें दी गई हैं। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि किस दल को कितनी सीटें मिली हैं और विशेषकर राजद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा? वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को महागठबंधन का बड़ा भाई बताते हुए भाई बीरेंद्र ने कहा कि हाथ की सभी उंगली एक बराबर नहीं है।

वैसे ही सभी दल की हैसियत एक जैसी नहीं है। इसलिए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों को उनके हैसियत अनुसार ही सीटें दी गई हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भाई बीरेंद्र ने कहा कि किसी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चुनाव के समय उनका दौरा होता रहता है। उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पटना दौरा के दौरान लालू- तेजस्वी को लेकर दिए बयान पर भाई बीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि हम तो जानते ही नहीं स्मृति ईरानी कौन है? हम किसी को नहीं जानते हैं। वहीं, अयोध्या राम मंदिर को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से विपक्ष पर निशाना साधने पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि हम लोग राम के भक्त हैं।

एनडीए रावण है, इसलिए भगवान राम अब रावण का वध करेंगे। उल्लेखनीय है कि जदयू ने पहले ही कहा है कि उसके पास जो 16 लोकसभा की सीटें हैं, वह उस पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस की ओर से भी पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी 9 लोकसभा सीटों की मांग की गई है।

वाम दलों ने भी कई सीटों पर दावा ठोक रखा है। इन सबके बीच राजद बिहार में सबसे ज्यादा विधायकों वाली पार्टी है। ऐसे में भाई बीरेंद्र का यह बयान अपने में काफी चौंकाने वाला है कि एक ओर महागठबंधन के अन्य दल सीट बंटवारे पर कई तरह के दावे कर रहे हैं तो राजद नेता ने बंटवारा हो जाने की बातें कही हैं।

टॅग्स :बिहारपटनालोकसभा चुनाव 2024जेडीयूआरजेडीकांग्रेसलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारमल्लिकार्जुन खड़गेसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत