लाइव न्यूज़ :

बिहार: जाति सर्वेक्षण पर सियासत हुई गर्म, ललन सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2023 15:39 IST

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने बिहार में जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नीतीश सरकार पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए इस करह की कई योजनाएं पहले से ही चला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रमुख ललन सिंह ने बिहार में जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी होने पर खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार पिछड़ी जातियों के लिए पहले से इस तरह की कई योजनाएं चला रही हैबिहार में जातीय गणना को रोकने के लिए केंद्र की सरकार और भाजपा ने जो षडयंत्र रचा था

पटना: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद सियासी दलों के द्वारा लगातार बयानबाजी तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नीतीश सरकार पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए पहले से ही कई योजनाएं चला रही है और आगे भी उनके अधिकारों और उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चलाती रहेगी।

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जातीय गणना को रोकने के लिए केंद्र की सरकार और भाजपा ने जो षडयंत्र रचा था, उन सारी बाधाओं को दूर करते हुए महागठबंधन की सरकार ने पूरा कर लिया। बिहार की सरकार न्याय के साथ विकास की बात करती है। जातीय गणना के बाद बिहार की सरकार पिछड़े और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए जो भी प्रयास करना होगा, जरूर करेगी।

इसके साथ ही भाजपा सांसद सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो तो दो दोमुहंवा सांप जैसे लोग हैं, उनके बयान को भी हम लोग सुन रहे हैं। सुशील कुमार मोदी छपास रोग से ग्रस्त रहते हैं। सुशील मोदी कह रह हैं कि जब वे सरकार में थे तभी यह हुआ था। लेकिन पूरा बिहार जान रहा है कि जब जातीय गणना के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी से प्रतिनिधिमंडल मिलना चाह रहा था तो उन्हें मिलने में एक महीने का समय लगा। इसका मुख्य कारण था कि भाजपा इसमें शामिल ही नहीं होना चाह रही थी।

ललन सिंह ने कहा कि केंद्र के इनकार करने के बाद जब मुख्यमंत्री ने तय कर दिया कि कोई साथ आए या नहीं आए, बिहार सरकार अपने बूते जातीय गणना कराएगी। तब जाकर भाजाप मजबूरी में साथ आई। भाजपा ने जातीय गणना को रोकने के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में साजिश रचने का काम किया।

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को चाहिए कि वे आत्म चिंतन करें और अपने गिरेबां में झांककर देख लें। बिहार के पिछड़े और अति पिछड़ा लोगों के सामने भाजपा का असली चेहरा उजागर हो चुका है और वह बेनकाब हो चुकी है।

टॅग्स :Lalan SinghCaste Censusजेडीयूपटनासुशील कुमार मोदीनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र