लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: दही-चूड़ा के भोज के बहाने गरमाने लगा है बिहार में सियासी माहौल, मकर संक्रांति से पहले उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिया भोज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2025 15:16 IST

भाजपा की ओर से पार्टी कार्यालय और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव से लेकर मंत्रियों के आवास के बाहर भी पोस्टर लगाया गया है। हालांकि, यह भोज भाजपा के नेता देंगे न कि पार्टी के तरफ से आधिकारिक रूप से भोज दिया जा रहा है। 

Open in App

पटना:मकर संक्रांति अर्थात खरमास की समाप्ति के साथ ही दही-चूड़ा के भोज के बहाने बिहार में सियासी माहौल गर्माने लगा है। मकर संक्रांति के एक दिन पहले आयोजन की बागडोर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बागडोर संभाला, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अलावे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डा. दिलीप जायसवाल समेत अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित अन्य लोगों ने विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा-दही खाया। साथ ही उन्होंने वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया। मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन बिहार की राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है, जो सियासी समीकरणों और संदेशों के लिहाज से खास माना जाता है। भोज के दौरान सभी नेता एक ही टेबल पर मिल-बैठकर बातचीत करते नजर आए। इस बार भोज में नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं की एकजुटता ने अटकलों को और भी गरमा दिया है। 

वहीं, राज्यपाल ने इस दौरान बिहार वासियों और देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं। मकर संक्रांति हमारे देश का महत्वपूर्ण पर्व है। हम इस पर्व की आप सभी को शुभकामना देते हैं। प्रार्थना है कि हमारे देश के लिए प्रदेश के लिए आने वाला समय बहुत प्रगति लाए, उन्नति लाए, विकास लाए और खुशियां लाए। 

जब पत्रकारों ने राज्यपाल से पूछा कि क्या आप भी महाकुंभ में जाएंगे तो उन्होंने कहा कि मैं तो जा ही रहा हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़े संत महाकुंभ में आमंत्रित किए हैं तीन दिनों के लिए वो कुंभ में जाएंगे। वहीं भाजपा के तरफ से चूड़ा दही भोज को लेकर पार्टी कार्यालय और कई स्थानों पर पोस्टर लगाया गया है। 14 जनवरी को भाजपा का चूड़ा दही भोज होगा। जिसमें एनडीए के सभी घटक दल के नेताओं को बुलाया गया है। 

भाजपा की ओर से पार्टी कार्यालय और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव से लेकर मंत्रियों के आवास के बाहर भी पोस्टर लगाया गया है। हालांकि, यह भोज भाजपा के नेता देंगे न कि पार्टी के तरफ से आधिकारिक रूप से भोज दिया जा रहा है। 

वहीं, जदयू के तरफ से रत्नेश सदा जो मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री हैं, उनके आवास पर 14 जनवरी को ही चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया है। ऐसे तो जदयू के तरफ से हमेशा वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर भोज होता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से वशिष्ठ नारायण सिंह स्वस्थ नहीं है। इसलिए पिछले साल भी मंत्री रत्नेश सदा के आवास पर ही चूड़ा दही का भोज हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन के कई नेता शामिल हुए थे।

टॅग्स :बिहारBJPमकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?