लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis: तेजस्वी यादव ने बताया बिहार में सबसे बड़ा दुश्मन कौन है

By धीरज मिश्रा | Updated: January 26, 2024 14:55 IST

Bihar Political Crisis: बिहार में जेडीयू और आरजेडी की गठबंधन वाली सरकार बस कुछ देर में गिरने वाली है। इस तरह के कयास बीते 24 घंटे में तब ओर तेज हो गए जब सीएम नीतीश कुमार ने अपनी आगामी कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली मीटिंग के लिए बुलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जेडीयू और आरजेडी की गठबंधन वाली सरकार गिरने वाली हैडिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा आज सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी हैहमने 4.5 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं

Bihar Political Crisis: बिहार में जेडीयू और आरजेडी की गठबंधन वाली सरकार बस कुछ देर में गिरने वाली है। इस तरह के कयास बीते 24 घंटे में तब ओर तेज हो गए जब सीएम ने अपनी आगामी कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली मीटिंग के लिए बुलाया गया। मीडिया में चर्चा गरम हो रही है कि भाजपा और नीतीश में बातचीत हो गई है और नीतीश जल्द ही सरकार गिराकर दोबारा से सीएम पद की शपथ लेंगे।

हालांकि, इस बार सरकार जेडीयू प्लस बीजेपी के गठबंधन से होगी। वहीं दूसरी तरफ इस उठापटक के बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बताया कि सबसे बड़ा दुश्मन कौन है। आइए आपको बताते हैं कि तेजस्वी ऐसा क्यों कहा। दरअसल, बिहार में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अतिथि के तौर पर तेजस्वी यादव भी पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी है। हमारी सरकार ने इस पर ऐतिहासिक काम किया है। हमने 4.5 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं। किसी भी राज्य सरकार ने ऐसा काम नहीं किया है। यह नहीं रुकेगा। हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे और बिहार और देश को आगे ले जाएंगे। हालांकि, बिहार में बिगड़ रहे समीकरण के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

डिप्टी सीएम बनेंगे सुशील मोदी

मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि भाजपा भी नीतीश को अपने साथ लाने के लिए तैयार है। हालांकि, इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि डिप्टी सीएम एक बार फिर सुशील कुमार मोदी ही होंगे। वहीं बिहार में सरकार पर संकट आते देख आरजेडी भी जादुई आंकड़े जुटाने में लग गई है।

कहा जा रहा है कि बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया है। क्योंकि लालू अपने बेटे तेजस्वी को बिहार का अगला सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। बिहार में लगातार जेडीयू और आरजेडी की बैठकें चल रही हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटनाआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?