लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis: सीएम नीतीश ने सोनिया गांधी से की बात!, बीजेपी और जदयू में खींचतान जारी, जानें क्या है माजरा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2022 20:35 IST

Bihar Political Crisis: सोनिया गांधी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बात करने से मना कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सत्ता परिवर्तन की स्थिति में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ी हुई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधान सभा चुनाव के बाद राजद और कांग्रेस के रिश्ते में खटास आई.कांग्रेस ने प्रतिरोध मार्च में हिस्सा लिया. राष्ट्रपति चुनाव के समय भी कांग्रेस- राजद एक मंच पर यशवंत सिंहा के पक्ष में दिखे.

पटनाः बिहार में जारी सियासी उथल पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से संपर्क बनाये हुए हैं. सूत्रों के अनुसार सरकार बनाने को लेकर चर्चा हुई है. यह तय माना जा रहा है कि सरकार में कांग्रेस भी शामिल होगी. सूत्र ने कहा कि कांग्रेस समर्थन कर सकती है.

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को भरोसा दिया है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए उनकी पार्टी बिहार में जदयू के साथ खड़ी रहेगी. सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सत्ता परिवर्तन की स्थिति में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ी हुई हैं.

ऐसे में सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार के द्वारा सोनिया गांधी को इस बात के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है कि वह (सोनिया गांधी) लालू प्रसाद यादव को इस बात के लिए तैयार करें कि महागठबंधन की सरकार बने और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने. लेकिन सोनिया गांधी यह पहल नहीं करना चाहतीं. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि सोनिया गांधी ने इसको लेकर लालू प्रसाद यादव से बात करने से मना कर दिया है.

उल्लेखनीय है कि जब सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठा था उस समय लालू प्रसाद यादव ऐसे बडे़ नेता थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति की व्याख्या की थी और सोनिया गांधी का साथ दिया था. ऐसे भी लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार में से ज्यादा बडे़ धर्मनिरपेक्ष नेता लालू प्रसाद यादव को माना जाता है.

वहीं, बिहार विधान सभा चुनाव के बाद राजद और कांग्रेस के रिश्ते में खटास आई लेकिन कांग्रेस ने प्रतिरोध मार्च में हिस्सा लिया. इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव के समय भी कांग्रेस- राजद एक मंच पर यशवंत सिंहा के पक्ष में दिखे. उधर, बिहार कांग्रेस ने सभी विधायकों को आज शाम पटना में पहुंचने का फरमान जारी किया गया है.

विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि बदलते हुए राजनीतिक हालात पर नज़र है. उन्होंने बताया कि दिल्ली मुख्यालय से कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास भी पटना आ गये हैं. इस बीच कांग्रेस सचिव व विधायक शकील अहमद खां ने कहा है कि नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं. वे अगर भाजपा को छोड़ें तो हम लोगों के साथ आएं. हमारे यहां भी मुख्यमंत्री रहे. उन्हें हमारा समर्थन मिलेगा.

शकील ने कहा कि देश की राजनीति के लिए नीतीश कुमार आवश्यक. भाजपा के खिलाफ वो सशक्त होकर लड़ सकते हैं. उन्होंने एक प्रश्न पर कहा कि सोनिया गांधी से नीतीश कुमार की क्या बात हुई है इसकी जानकारी नहीं है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक है, इसमे हमलोग सलाह मशविरा करेंगे कि अभी की जो राजनीतिक स्थिति है, उसको कैसे हमलोग आगे बढाएं.

टॅग्स :सोनिया गाँधीबिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?