लाइव न्यूज़ :

आखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2025 16:27 IST

जीतन राम मांझी ने कहा कि मेरा यह सुझाव है सरकार के लिए। मांझी ने इस बयान से साफ है कि दलितों पर कार्रवाई बर्दास्त नहीं की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि जब तक आप उनको रहने के लिए वैकल्पिक इंतजाम ना कर दें तब तक उनको ना हटाएं।सरकारी जमीन पर मॉल बना लिए हैं चौथा पांचवा तल्ला का मकान बना लिया पहले उनपर कार्यवाही होनी चाहिए।अगर होता है तो ये वाला अपने आप चले जाते हैं। फिर कोई विरोधी कुछ नहीं करता।

पटनाःबिहार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह विभाग संभालने के बाद से ही अतिक्रमण के खिलाफ जारी बुलडोजर एक्शन को लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रही है। यहां तक कि सम्राट चौधरी को बुलडोजर बाबा बोलकर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच हम पार्टी के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण गलत है, लेकिन  गरीबों पर कार्रवाई की जा रही है। पहले उन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी जो सरकारी जमीन को कब्जा के रखे हैं। जीतनराम मांझी ने बुलडोजर एक्शन पर कहा कि अतिक्रमण जो हुआ है, वह गलत है और जो नोटिस देकर हटाया जा रहा है वो सही है। लेकिन एक बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि जब तक आप उनको रहने के लिए वैकल्पिक इंतजाम ना कर दें तब तक उनको ना हटाएं।

सुनने में आया है कि बिहार सरकार उनको बसाने का काम एक्टिवली कर रहे है। लेकिन चीज जरूर कहेंगे कि बुलडोजर जो चल रहा है वो सड़कों पर अगल-बगल जो छोटे-मोटे लोग कारोबारी हैं उनको हटाया जा रहे हैं। मांझी ने कहा कि लेकिन सरकारी जमीन पर मॉल बना लिए हैं चौथा पांचवा तल्ला का मकान बना लिया पहले उनपर कार्यवाही होनी चाहिए।

वह अगर होता है तो ये वाला अपने आप चले जाते हैं। फिर कोई विरोधी कुछ नहीं करता। जीतन राम मांझी ने कहा कि मेरा यह सुझाव है सरकार के लिए। मांझी ने इस बयान से साफ है कि दलितों पर कार्रवाई बर्दास्त नहीं की जाएगी। सरकार को पहले सरकारी कब्जे वाली जमीन पर कार्रवाई करनी चाहिए। फिर उन्हें इन लोगों को हटाना चाहिए।

मांझी के मुताबिक, अतिक्रमण हटाना गलत नहीं है, लेकिन इसकी शुरुआत उन बड़े कब्जाधारियों से होनी चाहिए जो सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मॉल और विशाल इमारतें खड़ी किए हुए हैं। पहले बड़े-बड़े मॉल और उच्चस्तरीय अतिक्रमण हटाए जाते, उसके बाद दलितों की बस्तियों पर कार्रवाई होती, तो यह अधिक न्यायसंगत होता।

वहीं विधान मंडल के पांच दिवसीय सत्र में तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर भी मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता ने तेजस्वी यादव को जो जनादेश दिया था, उसके अनुरूप उन्हें सदन में उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। मांझी ने कहा कि मुझे लगता है कि शर्म और लज्जा के कारण ही वे इस सत्र में शामिल नहीं हुए।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया