लाइव न्यूज़ :

Bihar Police Rat: चूहे आतंक से आतंकित हैं पुलिसकर्मी, शराब पीने के बाद फाइलों को किया तहस-नहस, 18 जिलों के 96 थानों में रखी फाइलों को कुतरा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2024 17:54 IST

Bihar Police Rat: भवन के अभाव में चूहों ने फाइलों को कुतर दिया। सीमांचल के पुलिस थानों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Police Rat: पिछले दिनों जब थानों में केस फाइल इंडेक्स बनाने के काम शुरू हुआ तो खुलासा हुआ है।Bihar Police Rat: साल 2013 के बाद से हुए हर केस की मॉनिटरिंग सीधे हाई कोर्ट द्वारा की जा रही है।Bihar Police Rat: कई केस में रिपोर्ट भी थाना स्तर से तलब की जा रही है।

Bihar Police Rat: बिहार में अपराधियों पर धौंस जमाने वाली पुलिस इन दिनों चूहों के खौफ से त्रस्त दिख रही है। चूहे पुलिस वालों के नाकों में दम करवा दिया है। हालांकि बिहार में चूहे कभी बांध कुतर देते हैं, तो कभी थानों में रखे शराब पी जाते हैं। चूहे कभी एफसीआई और एफएफसी के गोदामों में रखे करोड़ों के अनाज को हजम कर जाते हैं। लेकिन अब पुलिस के पहरा में रहने वाले फाइलों को चूहों ने कुतरकर उनकी हेकडी ढीली कर दी है। चूहों के आतंक से बिहार पुलिस की  नींद उड़ गई है। चूहों ने बिहार के 18 जिलों में 96 थानों में रखी फाइलों को कुतर दिया है। वहीं फाइलों की दुर्गति को देख पुलिसकर्मियों ने भी माथा पकड़ लिया है। दरअसल, पिछले दिनों जब थानों में केस फाइल इंडेक्स बनाने के काम शुरू हुआ तो इसका खुलासा हुआ है।

साल 2013 के बाद से हुए हर केस की मॉनिटरिंग सीधे हाई कोर्ट द्वारा की जा रही है। ऐसे में कई केस में रिपोर्ट भी थाना स्तर से तलब की जा रही है। इसमें फाइल नहीं मिलने और चूहों द्वारा कुतर दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि भवन के अभाव में चूहों ने फाइलों को कुतर दिया। सीमांचल के पुलिस थानों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

भागलपुर, नवगछिया पुलिस जिला, बांका, मुंगेर, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, लखीसराय, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर। इन जिलों के थानों में चूहों ने कई फाइलों को कुतर दी है। वहीं कोसी के कई ऐसे थाने हैं जहां बाढ़ का भय बना रहता है।

बिहार में सिर्फ पूर्णिया पुलिस कार्यालय ही आईएसओ से सर्टिफाइड है। किशनगंज के एक जर्जर थाना के भवन से फाइल ढूंढ़ने के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को सांप ने डस लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी थाना में सीसीटीएन के तहत सीसीटीवी समेत अन्य बुनियादी बातों को दुरुस्त करने का काम लगातार किया जा रहा है।

कई ऐसे थाने हैं जहां पर पुरानी फाइलों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। भागलपुर जिले के कई थानों के भवन की स्थिति काफी जर्जर है। पुलिस लाइन में 200 से अधिक सिपाही बरामदा में तिरपाल टांग कर रह रहे हैं। कुछ थानों से भवनों की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण फाइलों के चूहों के कुतरने और बारिश के पानी में क्षति होने की सूचना मिली है। भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि एसपी के माध्यम से जर्जर थाने के भवन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

टॅग्स :बिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?