लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराबः सीवान में तीन मरे, हड़कंप, परिजनों ने बिना सूचना दिए शवों का किया दाह संस्कार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2021 17:24 IST

सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने उत्पाद अधीक्षक और थाना को जांच के आदेश दिए हैं. हालांकि स्थानीय पुलिस ने कोई जानकारी देने से इनकार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देसीवान जिले से सामने आया है, जहां संदिग्ध स्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई है.मृतकों में गांव निवासी पवई साह उसका भाई हरिमोहन साह और विनोद साह हैं. प्राप्त जानकारी अनुसार चार लोगों की शनिवार से ही तबीयत बिगड़ने लगी थी.

पटनाः बिहार में जहरीली शराब ने ऐसा तांडव मचा रखा है कि पिछले दो-तीन महीनों कई जिलों में अनेकों लोगों के घर उजड़ गए. शासन से लेकर प्रशासन तक की खूब किरकिरी हुई.

इन घटनाओं के बाद आरोप लगने लगे कि सरकार के संरक्षण में शराब माफिया शराबबंदी वाले राज्य में शराब बेच रहे हैं. इसके बाद सरकार ने सख्ती दिखाई है. बावजूद इसके बिहार में शराब मिलना बंद नहीं हुआ और लोग आज भी शराब पी रहे हैं और मर भी रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले से सामने आया है, जहां संदिग्ध स्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई है.

परिजनों ने तीनों की मौत का कारण शराब का सेवन बताया है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा है. इस बीच परिजनों ने प्रशासन को बिना सूचना दिए शवों का दाह संस्कार कर दिया. वहीं, सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने उत्पाद अधीक्षक और थाना को जांच के आदेश दिए हैं. हालांकि स्थानीय पुलिस ने कोई जानकारी देने से इन्कार किया है.

मृतकों में गांव निवासी पवई साह उसका भाई हरिमोहन साह और विनोद साह हैं. पवई और हरिमोहन की मौत शनिवार को घर में हुई, जबकि विनोद की मौत सोमवार को इलाज के क्रम में गोरखपुर में हो गई. वहीं ब्रह्मा साह की स्थिति नाजुक है. प्राप्त जानकारी अनुसार चार लोगों की शनिवार से ही तबीयत बिगड़ने लगी थी.

ऐसे में उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति अब भी इलाजरत है. मृतक के परिजन जहरीली शराब के कारण मौत की आशंका जता रहे हैं. वहीं, पुलिस मामले से अनजान बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है.

परिजनों के मुताबिक प्रमोद साह, पवई साह और हरिभुवन साह शनिवार को दाहा नदी के किनारे शराब पीने गए थे. वहां से आने के बाद तबीयत बिगड़ गई. जबकि इसी गांव के ही रहने वाले विमलेश साह के 45 वर्षीय पुत्र बर्मा साह का गंभीर हालत में गोरखपुर में इलाज चल रहा है. मृत विनोद साह की पत्नी लालती देवी ने बताया कि पति कहीं से शराब पीकर आए थे.

पेट में दर्द और ऐठन की शिकायत थी. उन्हें गोरखपुर भर्ती में कराया गया था. वहीं हरिमोहन साह की दिव्यांग पत्नी सुगंती देवी व पवई साह के भाई कैलाश साह ने बताया कि शुक्रवार की रात दोनों शराब पीकर आए थे. रात शरीर में बेचैनी थी. शनिवार की अलसुबह दोनों की मौत हो गई. हरिमोहन और विनोद ठेला पर केला बेचते थे. पवई साह गुजरात में किसी कंपनी में काम करते थे. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि थाने को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया