लाइव न्यूज़ :

पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह ने खुद लगवाई कोरोना की 5 डोज, ब्रह्मदेव मंडल ने 11 बार लिया था

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2022 15:54 IST

डॉ. विभा कुमारी सिंह अलग-अलग प्रमाणपत्र के रूप में आधार कार्ड और दूसरे में पैन कार्ड का इस्तेमाल कर कोवीशील्ड की अबतक 5 डोज ले चुकी हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे टीकाकरण का एक और फर्जीवाड़ा सामने आ गया है.स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. पैन कार्ड का इस्तेमाल कर कोवीशील्ड की अबतक 5 डोज ले चुकी हैं.

पटनाः बिहार में मधेपुरा जिले के रहने वाले ब्रह्मदेव मंडल के द्वारा 11 बार कोरोना टीका की डोज लेने का मामला अभी तूल पकड़ा ही है कि अब राज्य में टीकाकरण का एक और फर्जीवाड़ा सामने आ गया है.

इस बार यह कारनामा पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह के द्वारा किये जाने की बात सामने आई है. पटना की सिविल सर्जन के द्वारा आधार कार्ड पर तीन और पैन कार्ड का इस्‍तेमाल कर दो बार टीकाकरण कराने के प्रमाणपत्र लीक होने के बाद आज सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. 

बताया जाता है कि डॉ. सिंह अलग-अलग प्रमाणपत्र के रूप में आधार कार्ड और दूसरे में पैन कार्ड का इस्तेमाल कर कोवीशील्ड की अबतक 5 डोज ले चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने प्रिकॉशन की भी डोज भी ले ली है. टीका की 5 डोज के लिए उन्होंने दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन कराए हैं. पटना सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह ने आधार कार्ड से हुए पंजीयन में 6 फरवरी 2021 को पहली, 12 मार्च को दूसरी और 13 जनवरी 2022 को कोवि-शील्ड वैक्सीन की प्रीकाशनरी डोज लेने का प्रमाणपत्र जारी हुआ है.

वहीं पैन कार्ड से हुए पंजीयन में 6 जनवरी 2021 को कोवीशील्ड की पहली और 17 जून 2021 को दूसरी डोज का प्रमाणत्र जारी किया गया है. इस प्रकार एक वर्ष से कम समय अंतराल में उन्होंने कोवि-शील्ड की पांच डोज ले ली है. वहीं, यह मामला सामने आने के बाद भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है. इधर, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.  इसबीच सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह ने पांच डोज लेने से इन्कार करते हुए पैन कार्ड के दुरुपयोग करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यह किसी की साजिश है और जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने प्रिकॉशनरी समेत तीन डोज लेने का ही दावा किया है. डॉ. सिंह ने कहा कि टीकाकरण के शुरुआती दौर में जब विभाग की ओर से कार्यालय कर्मियों की सूची मांगी गई थी तो उन्‍होंने अपने पैन कार्ड का ब्‍यौरा ही दिया था. इसी का गलत इस्‍तेमाल किया गया है. उन्होंने बताया कि मैंने अपने आधार कार्ड नंबर से पंजीयन करा कर भारत सरकार के नियमानुसार कोवि-शील्ड की तीन डोज ली है.

मेरा पैन कार्ड नंबर तीन कार्यालयों के पास है. वहीं से किसी व्यक्ति ने इसे प्राप्त कर पंजीयन कराया होगा. सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना टीकाकरण की बाबत भारत सरकार के दि‍शा नि‍र्देशों का न केवल मुझे पूरा ज्ञान है बल्‍क‍ि उनका अनुपालन सुनिश्‍च‍ित कराने की भी जिम्‍मेदारी है. ऐसे में मैं खुद कैसे पांच डोज ले सकती हूं?

लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि बिना टीका लिए उस नंबर से प्रमाणपत्र कैसे जारी हो गया? यह जांच का विषय है. दूसरे बिना मोबाइल के ओटीपी के कोई किसी के टीकाकरण का प्रमाणपत्र डाउनलोड नहीं कर सकता. इसकी अनुमति सिर्फ तीन अधिकारियों को हैं, इसकी भी जांच कराई जा रही है कि दो तरह के प्रमाणपत्र डाउनलोड कर कैसे और किसने सार्वजनिक किए? 

 

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील