Video: क्या हुआ जब अस्पतालों के अचानक निरीक्षण के लिए आधी रात को निकले तेजस्वी यादव, देखें वायरल वीडियो
By आजाद खान | Published: September 7, 2022 01:18 PM2022-09-07T13:18:36+5:302022-09-07T13:48:32+5:30
आपको बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव रात के करीब 12 बजे शहर के पीएमसीएच, न्यू गार्डिनर अस्पताल और गर्दनीबाग अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कमियां पाई तो ऐसे में अधिकारियों को फटकार भी लगाया है।
पटना:बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आधी रात को सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर डॉक्टर और कर्मचारियों को फटकार लगाई है। बता दें कि तेजस्वी यादव मंगलवारी की रात करीब 12 शहर के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए निकल गए और जहां-जहां उन्हें कमी दिखी, वे अधिकारियों को फटकार लगाते दिखाई दिए।
ऐसे में उप मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच, न्यू गार्डिनर अस्पताल और गर्दनीबाग अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां के काम-काज का जाएजा भी लिया। तेजस्वी यादव द्वारा यह की गई इस निरीक्षण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी हुआ है।
उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को लगाई फटकार
आपको बता दें कि सबसे पहले तेजस्वी यादव राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच पहुंचे और वहां पर रात के काम-काज का जाएजा लिया। इस दौरान वहां उन्होंने ने पाया कि रात में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अस्पताल से गायब है। ऐसे में उन्हें बुलाया गया और उनसे पूछा गया कि ड्यूटी छोड़कर आप कहां गए थे?
#WATCH | Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav schooled the hospital authorities during a surprise visit to Patna Medical College Hospital (PMCH) & other hospitals, late last night pic.twitter.com/EPmPC2zRvG
— ANI (@ANI) September 7, 2022
इस पर डॉक्टरों ने कहा कि कहा कि वे खाना खाने गए थे। ऐसे में तेजस्वी यादव ने उन्हें फटकार लगाई और कहा कि रात 10 बजे की ड्यूटी पर आप खाना खा कर क्यों नहीं आते? उप मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था एक दम बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कुत्ता देखकर क्या बोले तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने अस्पताल के और काम-काज का भी जाएजा लिया और कर्मचारियों से सवाल जवाब किए। उन्होंने चिकित्सक द्वारा रजिस्टर में टाइमिंग नहीं लिखने पर उन्हें डांटा और डॉक्टरों द्वारा देरी से काम पर आने और सही से काम नहीं करने पर फटकार भी लगाई है।
औचक निरीक्षण, भौचक क्लास! कुत्ते को भगाओ... कितने बजे आने का समय है... PMCH में जब पहुंचे तेजस्वी यादव तो व्यवस्था देख भड़के. अंग्रेजी में क्लास लगा दी. PMCH के बाद न्यू गार्डिनर हॉस्पिटल और गर्दनीबाग हॉस्पिटल का भी रात के 12 बजे औचक निरीक्षण किया. pic.twitter.com/vK94OQyT7g
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) September 7, 2022
वीडियो में यह भी देखा गया है कि तेजस्वी यादव अधिकारियों को डांट रहे है और कह रहे है कि अस्पताल में कुत्ता घूम रहा है और हम तमाशा देख रहे है। उन्होंने अस्पताल में पड़े हुए शवों की रिपोर्ट भी तैयार न करने के लिए डॉक्टरों को फटकार लगाई है।
तेजस्वी यादव ने अस्पताल में वरीय अधिकारी से इन सब मामले में रिपोर्ट मांगी है और कहा कि अगर आप दोषियों पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो आप के खिलाप कार्रवाई की जाएगी।