लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेमौसम बारिश तेज आंधी ने ली 17 की जान, पेड़ गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 29, 2018 04:34 IST

बिहार के कुछ इलाकों में अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते एक ओर जहां लोगों को तपती धूप और गर्मी से निजात मिली है वहीं सोमवार रात आई तेज आंधी और तूफान के चलते राज्य के अलग-अलग हिस्सों में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App

पटना, 29 मई। बिहार के कुछ इलाकों में अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते एक ओर जहां लोगों को तपती धूप और गर्मी से निजात मिली है वहीं सोमवार रात आई तेज आंधी और तूफान के चलते राज्य के अलग-अलग हिस्सों में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। तेज बारिश और तूफान के चलते गया, कटिहार और औरंगाबाद में 4-4, नवादा में दो, मुंगेर में दो और रोहतास में एक की व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। मौसम विभाग ने इससे पहले राज्य में तेज आंधी बारिश का हाई अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा था।

बेमौसम हुई इस बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और निचले इलाकों में भानी भर गया। कटिहार में आंधी और बारिश और तेज हवा के चलते पेड़ गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें माता पिता और बच्चा शामिल है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है। रोहतास प्रखंड के ढेलाबाद हरिजन टोला में तेज आंधी में बिजली पोल के नीचे दबने से शिवपूजन राम  की मौत हो गयी। आंधी और पानी से कई पेड़ उखड़ गए।

औरंगाबाद में दो प्रखंडों में हुए वज्रपात की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के पोखर बिगहा गांव में वज्रपात से 33 वर्षीया संगीता देवी, रफीगंज थाना क्षेत्र के कुटकुरी गांव में 30 वर्षीया कौशल्या देवी, दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंछा सोन तटीय क्षेत्र में ठनका गिरने से सोहराई चौधरी की पत्नी सुमित्रा देवी व महावर गांव निवासी राजेश्वरी राम की 18 वर्षीया बेटी सुषमा कुमारी की मौत हो गई।  

वहीं नवादा के नवाजगढ़ निवासी 13 वर्षीया निभा कुमारी व नारोमुरार निवासी 55 वर्षीय सतेन्द्र सिंह की मौत हो गयी इधर, मुंगेर के असरगंज में बारिश के दौरान वज्रपात में चार बच्चे घायल हो गये। इनमें अस्पताल ले जाने के दौरान मणिसिंह के आठ वर्षीय पुत्र दिवाकर कुमार और राघो यादव के 17 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार की मौत हो गयी।

टॅग्स :मौसमबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील