लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ बिहार में महिलाएं गोलबंद, चूड़ी और बेलन के साथ सड़कों पर जमकर किया प्रदर्शन, सबक सिखाने का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2020 19:01 IST

महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां व बेलन दिखाते जमकर प्रदर्शन किया. राउत को जमकर ललकारा और चूड़ी पहन लेने तक की नसीहत दे दी. प्रदर्शकारी महिलाओं ने कंगना रनौत को शेरनी कहा और उनके साथ पूरे देश की महिलाओं के खडे़ होने की बात कही.

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो बिहार की महिलाएं मुंबई जाकर संजय राउत को सबक सिखाएंगी. राजपूत मौत मामले को लेकर बीते कई दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेताओं के बीच ट्विटरवार छिड़ी हुई है.महाराष्ट्र पुलिस पर भरोसा नहीं है. साथ ही वो चाहती हैं कि उनकी सुरक्षा का ज़िम्मा हरियाणा पुलिस या केंद्र की एजेंसी ले.

पटनाः शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ अब लोग चौतरफा गोलबंद होने लगे हैं. संजय राउत के द्वारा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में महिलाएं सड़कों पर उतर गईं.

महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां व बेलन दिखाते जमकर प्रदर्शन किया. राउत को जमकर ललकारा और चूड़ी पहन लेने तक की नसीहत दे दी. प्रदर्शकारी महिलाओं ने कंगना रनौत को शेरनी कहा और उनके साथ पूरे देश की महिलाओं के खडे़ होने की बात कही.

महिलाओं ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो बिहार की महिलाएं मुंबई जाकर संजय राउत को सबक सिखाएंगी. यहां उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर बीते कई दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेताओं के बीच ट्विटरवार छिड़ी हुई है.

कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस पर भरोसा नहीं है. साथ ही वो चाहती हैं कि उनकी सुरक्षा का ज़िम्मा हरियाणा पुलिस या केंद्र की एजेंसी ले. इसी के बाद शिवसेना संजय राउत ने कंगना को मुंबई वापस न आने को कहा था और  कंगना के लिए ‘हरामखोर’ शब्द का इस्तेमाल किया था.

हालांकि संजय राउत ने इस मसले को लेकर अपनी सफाई दी और कहा कि महाराष्ट्र में इसका दूसरा मतलब होता है. यहां पर इसका मतलब नॉटी और बेईमान होता है. संजय राउत ने कहा, अगर कोई राजनीति करना चाहता है या फिर माहौल बनाना चाहता है तो किसी भी शब्द का कोई भी मतलब निकाला जा सकता है.

हमारे महाराष्ट्र में जब भी बात करते हैं तो हरामखोर का मतलब नॉटी और बेईमान बताते हैं. वह (कंगना) नॉटी गर्ल हैं. मैंने देखा और पढा है कि वह मजाक करती हैं. इसके बाद कंगना रनौत ने भी संजय राउत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अब तो कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा भी मिल गई है. अब सबकी निगाहें कल यानी नौ सितंबर पर टिकी हैं, जब कंगना रनौत मुंबई पहुंचने का ऐलान किया है.

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजय राउतकंगना रनौतबिहारपटनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस