लाइव न्यूज़ :

पटना: इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार की हत्या पर सियासी बवाल, तेजस्वी बोले- बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे हैं

By विनीत कुमार | Updated: January 13, 2021 09:17 IST

पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्ष ने नीतीश कुमार सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पप्पू यादव ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या मंगलवार शाम की गई थीएयरपोर्ट से घर लौटते समय रूपेश के अपार्टमेंट के सामने अपराधियों ने मारी गोलीआरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित पप्पू यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार शाम इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद विपक्ष नीतीश कुमार सरकार पर हमलावर है। रूपेश कुमार की हत्या उनके अपार्टमेंट के सामने उस समय की गई जब वो शाम को एयरपोर्ट से अपने घर लौट रहे थे।

घटना पटना के पुनाईचक में कुसुम विलास अपार्टमेंट के सामने शाम 7 बजे हुई। रूपेश जैसे ही अपने अपार्टमेंट पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आननफानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विपक्ष का नीतीश कुमार सरकार पर हमला

रूपेश कुमार की हत्या के बाद विपक्ष नीतीश कुमार सरकार पर हमलावर है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे हैं। तेजस्वी ने ट्वीट किया कि रूपेश मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे।

जन अधिकार पार्टी प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रूपेश कुमार की हत्या के बाद साफ हो गया है नीतीश कुमार को सत्ता में रहने का अब कोई हक नहीं है। इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर किया जाना चाहिए।

छपरा के रहने वाले थे रूपेश, राजनीति में आना चाहते थे

रिपोर्ट्स के अनुसार रूपेश भले ही इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर के तौर पर काम करते थे लेकिन राजनीति में आने की ख्वाइश रखते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वे मरहौरा से चुनाव लड़ना भी चाहते थे। 

कई पार्टियों से प्रस्ताव आए लेकिन बाद में उन्होंने इसे टाल दिया। रूपेश के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई नामचीन हस्तियों के साथ उनकी तस्वीरें मौजूद हैं।

बहरहाल, पुलिस ने रूपेश की हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के अनुसार अपराधियों की खोज शुरू कर दी गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। आशंका है कि उन्हें 3 से ज्यादा गोली मारी गई थी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारहत्याकांडनीतीश कुमारपप्पू यादवइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?