लाइव न्यूज़ :

पटना हाईकोर्टः जज साहब ने वकील से पूछा, "पहले यह बताएं कि प्‍यार क्‍या होता, परिभाषा जानते हैं?'' 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2020 18:40 IST

आप परिवार की परिभाषा बताइए? जज साहब के इस सवाल के बाद कोर्ट रूम में सारे लोग इधर उधर देखने लगे. वकील साहब भी चकरा गये. अपहरण के इस मुकदमें में आरोपित की जमानत मांग रहे वकील साहब उसवक्त पेशोपेश में पड़ गए, 

Open in App
ठळक मुद्दे "वकील साहब पहले यह बताएं कि प्‍यार क्‍या होता है? क्या आप प्यार की परिभाषा जानते हैं?''बिहार के गया की एक लड़की को भगा कर ले जाने के बाद उससे शादी करने के मामले में सुनवाई चल रही थी. वकील साहब ने दलील दी कि लड़की के पिता ने अपरण का झूठा केस किया है, यह मामला राजी-खुशी से शादी का है.

पटनाः पटना हाईकोर्ट में आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब जज साहब ने एक वकील साहब से यह पूछा "वकील साहब पहले यह बताएं कि प्‍यार क्‍या होता है? क्या आप प्यार की परिभाषा जानते हैं?''

फिर आप परिवार की परिभाषा बताइए? जज साहब के इस सवाल के बाद कोर्ट रूम में सारे लोग इधर उधर देखने लगे. वकील साहब भी चकरा गये. अपहरण के इस मुकदमें में आरोपित की जमानत मांग रहे वकील साहब उसवक्त पेशोपेश में पड़ गए, 

दरअसल, बिहार के गया की एक लड़की को भगा कर ले जाने के बाद उससे शादी करने के मामले में सुनवाई चल रही थी. वकील साहब ने दलील दी कि लड़की के पिता ने अपरण का झूठा केस किया है, यह मामला राजी-खुशी से शादी का है.

वकील साहब ने कोर्ट को यह भी बताया कि लडकी ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के अंतर्गत अदालत में गवाही भी दी है, जिसमें उसने आरोपित लड़के से प्‍यार व शादी करने की बात बताई है. लेकिन जब जज साहब ने सवाल किया तो इस सवाल पर वकील साहब चकरा गए. कुछ क्षणों तक उन्होंने चुप्पी साध ली.

जज साहब ने फिर अपना सवाल दोहराया. इसपर वकील साहब ने कहा, "हुजूर मैंने कभी भी किसी लडकी से प्यार नहीं किया है, इसलिए प्यार की परिभाषा  नहीं पता है.'' अब मुकदमे में कोर्ट के प्‍यार को लेकर सवाल और वकील साहब के उत्‍तर की खूब चर्चा हो रही है. वैसे, बताते चलें कि कोर्ट ने प्यार की परिभाषा सुने बिना ही आरोपित को जमानत दे दी.

टॅग्स :बिहारपटनाहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील