लाइव न्यूज़ :

बिहार में 50 साल की उम्र पार करने वाले पुलिसकर्मियों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, सरकार ने जारी किया आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2020 18:51 IST

सरकार के आदेश का बिहार पुलिस एसोसिएशन ने विरोध किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि पुलिस विभाग में सरकार के आदेश के तहत पत्र निर्गत कर के 50 साल से अधिक उम्र के अनुभवी पुलिसकर्मियों को अयोग घोषित करके सेवा से हटाने का साजिश हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देजब दिल करेगा या उनके जरूरत की पूर्ति नहीं हो पाएगा तो वैसे स्थिति में अयोग्य साबित करके सेवा से हटा देंगे. इस तरह के आदेश से किसी भी वरीय के अधीन कार्य कर रहे कर्मी का आर्थिक और मानसिक शोषण होगा.समादेष्टा स्तर से इस तरह 50 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों को छंटनी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो कदापि स्वीकार्य नहीं होगा.

पटनाः बिहार पुलिस में 50 साल की उम्र पार करने वाले पुलिसकर्मियों की छंटनी का निर्णय लिया गया है. इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

सरकार के आदेश का बिहार पुलिस एसोसिएशन ने विरोध किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि पुलिस विभाग में सरकार के आदेश के तहत पत्र निर्गत कर के 50 साल से अधिक उम्र के अनुभवी पुलिसकर्मियों को अयोग घोषित करके सेवा से हटाने का साजिश हो रहा है. इस तरह का आदेश तुगलकी आदेश की तरह है. 

उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी इस तरह के आदेश का नाजायज इस्तेमाल करेंगे. जब दिल करेगा या उनके जरूरत की पूर्ति नहीं हो पाएगा तो वैसे स्थिति में अयोग्य साबित करके सेवा से हटा देंगे. इस तरह के आदेश से किसी भी वरीय के अधीन कार्य कर रहे कर्मी का आर्थिक और मानसिक शोषण होगा.

सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में समादेष्टा स्तर से इस तरह 50 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों को छंटनी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो कदापि स्वीकार्य नहीं होगा. अध्यक्ष ने कहा कि काफी लंबी अवधि तक अपनी सेवा योग्यता, कर्मठता, अनुभव से कुशलता पूर्वक निर्वहन के उपरांत पदोन्नति का अवसर इस उम्र में प्राप्त होता है.

इस उम्र में कर्मियों की काफी परिवारिक जवाबदेही बढ़ जाती है. बच्ची- बच्चों की शादी, उच्च शिक्षा के साथ बहुत सारी परिवारिक जिम्मेवारी रहती है. इस तरह के करवाई से सभी स्तर के कर्मियों में काफी आक्रोश भय का वातावरण व्याप्त हो चुका है. मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि यदि इस तरह कर्मचारियों के साथ अन्याय होगा तो वे मानसिक पीड़ा से विचलित होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय से आगाह पूर्वक मांग करता हूं कि पुलिस विभाग में इस तरह की कार्रवाई पर अविलंब अंकुश लगाया जाए. वरना इसका हर स्तर पर विरोध प्रतिकार करने का दबाव मांग बिहार में उठ रहा है. इस तरह का आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए. इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिहार के लगभग सारे कर्मचारी इस आदेश से चिंतित के साथ आक्रोशित है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा