लाइव न्यूज़ :

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हंगामा, स्थाई नौकरी की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के कर्मियों ने किया घेराव

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2022 19:35 IST

बिहार में छात्र आंदोलन भी जारी है. रेलवे में एनटीपीसी परीक्षा को लेकर छात्र ने प्रदर्शन किया है. इस बीच भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हंगामा हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देडीजल, टायर के साथ मंत्री आवास के बाहर बवाल काटने लगे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकेने की कोशिश की तो वह जमीन पर लेट गये.ग्राम रक्षा दल के कर्माचारियों ने कहा कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे यहां से नहीं जाएंगे.

पटनाः बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के निजी और सरकारी आवास को कई वर्षों से वेतनमान और नौकरी स्थाई करने की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के कर्मियों ने मंत्री के निजी और सरकारी आवास को घेर लिया.

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पुरुष और महिला बैनर, लाठी, पेट्रोल, डीजल, टायर के साथ मंत्री आवास के बाहर बवाल काटने लगे. महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी उनकी गोद में थे. पुलिस मित्रों ने प्रतिबंधित इलाके में जमकर हंगामा किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकेने की कोशिश की तो वह जमीन पर लेट गये.

ग्राम रक्षा दल के कर्माचारियों ने कहा कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे यहां से नहीं जाएंगे. उनका कहना है कि अब तक सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. आज सुबह ही बडी संख्या में ग्राम रक्षा दल के लोग पंचायत मंत्री के आवास कौटिल्य नगर पहुंचे थे. लेकिन उन्हें वहां से हटा दिया गया. पुलिस ने कहा कि यह प्रतिबंधित एरिया है. यहां धारा 144 लागू रहती है.

पुलिस के मना करने के बावजूद वह डटे रहे. प्रदर्शन में शामिल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर पासवान ने बताया कि उस दिन भाजपा कार्यालय के बाहर से खदेड़ दिया गया था. लेकिन आज हमें कोई खदेड़कर दिखाए. कई वर्षों से सिर्फ वर्दी-पेटी, टॉर्च के सहारे नौकरी करते आ रहे हैं. क्या हमारे बाल-बच्चे और परिवार नहीं है. आखिर सरकार क्यों दोहरी नीति अपना रही है.

कब तक हम मुफ्त में सेवा देते रहेंगे. हम चुप नहीं बैठेंगे. आज आर या पार होकर रहेगा. सरकार हमें गोली मरवा दे या नौकरी स्थाई करें, वेतनमान दे. नहीं तो हम आत्मदाह करने पर भी मजबूर होंगे. जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. यहां बता दें कि बीते दिनों भाजपा कार्यालय के बाहर भी ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने प्रदर्शन किया था. हालांकि, पुलिस के द्वारा बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया गया था.

टॅग्स :बिहारBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस