लाइव न्यूज़ :

बिहार: लड़की से प्रेमी को चप्पल से पिटवाया, फिर चप्पल पर थुकवाकर चटवाया, जुर्माना वसूला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2019 14:43 IST

वीडियो में एक युवती एक लड़के के मुंह पर चप्पल से मार रही है. भीड़ उसे और जोर से चप्पल मारने के लिए उकसा रही है. युवक पर लगातार चप्पल की बारिश हो रही है. पीछे से एक शख्स पूछ रहा है कि फिर आज के बाद से किसी युवती को बुलायेगा? लड़का कहता है- नहीं..

Open in App

बिहार के सुपौल में पंचायत का एक तालिबानी फरमान सामने आया है, जहां एक पंचायत ने प्रेमी युवक को उसकी ही प्रेमिका से चप्पल से पिटवाया. इसके बाद चप्पल पर थूक फेंक कर उससे चटवाया गया. घटना जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत थलहा गढिया उत्तर पंचायत के बलजोरा स्थित खोरिया मिशन में हुई, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वीडियो में एक युवती एक लड़के के मुंह पर चप्पल से मार रही है. भीड़ उसे और जोर से चप्पल मारने के लिए उकसा रही है. युवक पर लगातार चप्पल की बारिश हो रही है. पीछे से एक शख्स पूछ रहा है कि फिर आज के बाद से किसी युवती को बुलायेगा? लड़का कहता है- नहीं. तुम फिर मैसेज करेगा? लड़का फिर 'ना' में जवाब देता है. इसके बाद युवक को चप्पल पर थूक फेंक कर चटवाया गया.

घटना 23 जून की बताई जा रही है. मजे की बात तो यह है कि प्रताड़ना के बाद युवक को मुक्त कर दिया गया, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई. इधर, पीड़ित युवक का कहना है कि वो थाना की शरण में इसलिए नहीं गया कि पुलिस भीड़ के आगे उसका भरोसा नहीं करती.

पंचायत के तथाकथित प्रबुद्धों का कहना है कि बात लड़की के प्रतिष्ठा की थी, इसलिए थाना को सूचना तक नहीं दी गई. वीडियो में लड़के का नाम अभिषेक डिसूजा बताया जा रहा है, जो लतौना मिशन के अलबर्ट का पुत्र है और दिल्ली में रहता है. 

वीडियो में युवक को ग्रामीणों द्वारा जालसाज बताया जा रहा है. आरोप लगाया जा रहा है कि वो इलाके की भोली-भाली और कम उम्र की लड़कियों को अपनी बातों में फंसा कर पहले प्रेम का नाटक करते हुए शादी का झांसा देकर उन्हें दिल्ली ले जाता है और वहां लड़की को किसी गैर के हाथों बेच देता है. ऐसा करना युवक का धंधा है. लड़के ने गांव की कई लड़कियों को फंसाया है.

बताया जाता है कि वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. वीडियो में जो लड़की चप्पल से मारती दिख रही है, उसके परिजनों का दावा है कि लड़का उसके घर के नंबर पर मैसेज करता था और फोन पर लड़की से बातचीत भी होती थी. घटना से 5-6 दिन पूर्व लड़के के बुलावे पर लड़की उससे मिलने बाजार गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की. बाद में शाम के समय लड़की आरोपी युवक के साथ घर लौटी. दोनों से बातचीत के बाद परिजन शादी के लिए भी तैयार हो गए. 

वहीं, दावा किया गया कि इसके बाद युवक के बारे में पता किया गया तो मालूम हुआ कि वह पूर्व से शादीशुदा है और ऐसे जालसाजी करना उसका पेशा है. जबकि पीड़ित युवक ने कहा कि लड़की से उसकी मुलाकात जनवरी महीने में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी और दोनों दोस्त की तरह थे. घटना के दिन जब वह लड़की को छोड़ने उसके घर गया तो वहां पंचायत के पूर्व मुखिया सहित कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और चप्पल पर थूक फेंककर चटवाया गया. इसके अलावा पंचायत ने उससे 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला.

टॅग्स :बिहारसुपौलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष