लाइव न्यूज़ :

बिहार में जातीय जनगणना की मांग पर सीएम से मिले विपक्षी नेता, तेजस्वी बोले- नीतीश भी खड़े हैं साथ, पीएम को लिखेंगे पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2021 19:41 IST

जातीय जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देजातीय जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। तेजस्वी यादव ने विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नेता प्रतिपक्ष उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा कि नीतीश ने विपक्ष के स्टैंड को अच्छे से सुना। 

पटनाः जातीय जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विपक्ष के पूरे स्टैंड को अच्छे से सुना। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया है कि जातीय जनगणना के मसले पर वह भी साथ खडे़ हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली से लौटने के बाद वह 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हमने राज्य सरकार द्वारा अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराने का सुझाव भी दिया। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कर्नाटक सरकार ने ऐसा फैसला किया है। उन्होंने सारे मामले के डॉक्यूमेंट मंगा कर देखने की बात कही। नीतीश कुमार ने कहा कि वह इस बात को लेकर कानूनी पक्ष और बारीकियों को समझना चाहते हैं। तेजस्वी ने कहा कि एक बार नीतीश कुमार इस बात को समझ लेंगे तो आगे का फैसला लेंगे। 

बता दें कि तेजस्वी यादव शुरू से ही बिहार में जातीय जनगणना को लेकर अड़े़ हुए हैं। इसको लेकर उन्होंने कई बार आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सत्ता में है और केंद्र में भी यही सरकार है। इसलिए एक कमेटी बनाई जाए और विधानसभा से सर्वसम्मति से पास कराकर प्रधानमंत्री से मिलने का समय लिया जाए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने यह भी कहा है कि उन्होंने नीतीश कुमार के सामने अपना दूसरा प्रस्ताव भी रखा है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवमोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos