लाइव न्यूज़ :

बिहार: सड़क हादसे में एक की मौत, गुसाएं लोगों ने पुलिस पर किया हमला

By भाषा | Updated: September 12, 2018 16:18 IST

इस हादसे के विरोध में सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने गई पुलिस पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया जिसमें पीरपैती के अंचल आरक्षी निरीक्षक कुणाल आनंद चक्रवर्ती समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Open in App

भागलपुर, 12 सितंबर:बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 80 पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी।

कहलगांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक का नाम अजीत कुमार (17) है जो कि पीरपैंती थाना अंतर्गत कुचबन्ना गांव का निवासी था।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के विरोध में सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने गई पुलिस पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया जिसमें पीरपैती के अंचल आरक्षी निरीक्षक कुणाल आनंद चक्रवर्ती समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अहमद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अधिकारी को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। बाकी अन्य पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहमद ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया । पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां