लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार ने किया चुनावी कैंपेन का आगाज, बोले- हमने कर ली कोशिश, राज्य में नहीं लग सकते हैं बड़े उद्योग

By अनुराग आनंद | Updated: October 12, 2020 19:05 IST

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कोशिश करके देख ली, बिहार राज्य में बड़े उद्योग नहीं लग सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि हमारा विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक है।नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने दलितों की हत्या होने पर परिवार वालों को नौकरी देने का प्रावधान किया है।

नई दिल्ली:बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले चुनावी कैंपेन का आगाज किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजद ने राज्य की जो स्थिति बना दी थी, हमने पिछले 15 सालों में राज्य को बेहतर बनाने का काम किया है। 

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कोशिश करके देख ली, बिहार राज्य में बड़े उद्योग नहीं लग सकते हैं। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि हमारा विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक है। यह सही है कि कोई बड़ा उद्योग धंधे नहीं लगे लेकिन छोटे स्तर पर कई उद्योग लगे हैं। हमारे यहां ज्यादा बड़ा उद्योग नहीं लग सकता।

सीएम ने कहा कि हमलोगों ने काफी कोशिश की लेकिन बिहार में बड़े उद्योगपति नहीं आये। वे लोग समुद्री किनारे वाले राज्यों को पसंद करते हैं, लेकिन आज कल लोग कुछ भी बोलते रहते हैं। 

दलितों की हत्या होने पर परिवार वालों को नौकरी देने का प्रावधान किया: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने दलितों की हत्या होने पर परिवार वालों को नौकरी देने का प्रावधान किया है। इस पर भी कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। क्या दलितों का उत्थान वो नहीं चाहते। हमने संविधान में जो अधिकार मिला था, उसे नियम बनाकर लागू किया, इसमें भी उनको परेशानी है। 

उन लोगों का वोट लेना ही मकसद है। आज तक तो वे लोग सिर्फ वोट लेकर बेवकूफ बनाते रहे। हमारी सरकार महादलितों के लिए काम कर रही तो कुछ लोगों को परेशानी है। हम वोट की चिंता नहीं करते,सेवा ही हमारा धर्म है।

सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज पर बड़ा हमला बोला-

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में लालू-राबड़ी राज पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले कुछ काम होता था क्या? पहले आपदा में क्या होता था? आज जो लोग बोल रहे हैं, उनके राज में कुछ होता था क्या? लिस्ट बनते ही रह जाता था, लेकिन पीड़ित परिवार को कुछ नहीं मिलता था।

उन्होंने कहा कि हमारी जब सरकार आई तो हमने कह दिया कि सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। बिहार में कोरोना संकट हो या फिर बाढ़ की स्थित हो,हर समय हमारी सरकार ने आपदा पीड़ितों की सेवा की है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयूबिहार विधान सभा चुनाव 2020आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव