लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश सरकार ने स्कूली शिक्षकों की छुट्टियों में की गई कटौती के आदेश को लिया वापस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 5, 2023 10:38 IST

बिहार में नीतीश शासन द्वारा स्कूली शिक्षकों की छुट्टियों में की गई कटौती से मचे बवाल के बाद अपना विवादास्पद आदेश वापस ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश शासन ने स्कूली शिक्षकों की छुट्टियों में की गई कटौती का विवादास्पद आदेश लिया वापससरकार ने दिवाली, दुर्गा पूजा, रक्षा बंधन और अन्य त्योहारों पर शिक्षकों की छुट्टियां रद्द कर दी थीउस आदेश के खिलाफ शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी

पटना:बिहार में नीतीश शासन द्वारा स्कूली शिक्षकों की छुट्टियों में की गई कटौती से मचे बवाल पर उस समय एक नया मोड़ आया, जब सरकार ने विरोध के तीखे स्वरों को भांपते हुए सरकार ने दिवाली, दुर्गा पूजा, रक्षा बंधन और अन्य त्योहारों पर स्कूल शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती करने वाला अपना विवादास्पद आदेश वापस ले लिया है।

इससे पहले शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करके दिवाली, दुर्गा पूजा, रक्षा बंधन सहित अन्य त्योहारों पर स्कूल शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती करने वाला आदेश जारी किया था, जिसका सूबे के सरकारी शिक्षकों द्वारा विरोध किया जा रहा था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी नये परिपत्र में कहा गया है, "विभागीय आदेश ज्ञापन संख्या 2112 दिनांक 29.08.2023 के तहत सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक और माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए जारी अवकाश तालिका तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।"

इससे पू्र्व बिहार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहले शिक्षकों के लिए छुट्टियों को 23 से घटाकर 11 करने की घोषणा की थी, जिसके कारण राज्य में शिक्षकों में भारी रोष था और उन्होंने इस आदेश के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।

यही नहीं आदेश के विरोध में कई स्कूलों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर कक्षाएं लेते हुए दिखाई दिये। हद तो तब हो गई थी, जब कई शिक्षक विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक तक को चुनौती देने के लिए पहुंच गये थे।

नीतीश सरकार के शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती के आदेश पर सूबे की विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी जमकर आलोचना की। भाजपा का कहना है कि रक्षाबंधन, दशहरा, दिवाली और छठ की छुट्टियों में कटौती करके नीतीश सरकार तानाशाही कर रही है।

वहीं आदेश के संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया था कि चूंकि उसका लक्ष्य प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में कम से कम 220 दिन कक्षाएं आयोजित करने था, इस कारण से शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती का फैसला लिया गया था।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारएजुकेशनEducation Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos