लाइव न्यूज़ :

Bihar News: क्या बिहार में बदलेगा स्कूल टाइमिंग!, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में किया ऐलान, आखिर क्यों हो रहा हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2024 14:42 IST

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद खड़ा हुए। आप लोग जो विरोध कर रहे हैं, हम बात समझ रहे हैं। विपक्ष के एक विधायक ने स्कूलों में शिक्षकों की टाइमिंग को लेकर भी बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा के अंदर आज पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपकी बात हम सुन रहे हैं।आज ही इसको लेकर आज ही हम बात कर लेंगे।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में स्कूल टाइमिंग बढ़ाए जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो वे आज ही अधिकारियों से बात कर लेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही होना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो पहले से ही कहते रहे हैं कि स्कूल के शिक्षकों और छात्रों को आने का समय 9 बजे से नहीं होना चाहिए, बल्कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में स्कूलों की टाइमिंग बदली जाएगी। जो स्कूल पहले सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलते थे, अब वापस से इसी समय में चलेंगे। दरअसल, विधानसभा के अंदर आज पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे।

उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद खड़ा हुए और कहा कि आप लोग जो विरोध कर रहे हैं, हम बात समझ रहे हैं। उसी दौरान विपक्ष के एक विधायक ने स्कूलों में शिक्षकों की टाइमिंग को लेकर भी बात कही। उनकी बातों को सुनते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपकी बात हम सुन रहे हैं और आज ही इसको लेकर आज ही हम बात कर लेंगे।

उन्होंने विपक्ष के विधायकों से भी कहा कि यह पहले बताना चाहिए था। विधायकों से कहा कि अगर अब तक यह बात नहीं मानी गई, तो आप लोग कहते न जी कि उसने आपकी बात नहीं सुनी। अगर अभी नहीं सुना है तो आज ही हम बुलाकर उसे समय में बदलाव करने को कहेंगे। हम भी तो स्कूल में पढ़ते थे न जी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग निश्चिंत रहे हम भी स्कूल में पढ़ते थे तो सुबह 10 बजे से 4 बजे तक ही पढ़ाई होती थी। हमने तो कह ही दिया कि इसे फिर से लागू करने के लिए, अगर नहीं हुआ तो आज ही से इसे लागू करवाते हैं। बता दें कि शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के टाइमिंग को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे कर दिया था।

टॅग्स :School EducationBiharनीतीश कुमारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?