लाइव न्यूज़ :

Bihar News: डीजीपी भट्टी को हटाने की साजिश, काम करने की छूट नहीं देते सीएम नीतीश, पप्पू यादव ने कहा- शासन-प्रशासन के बीच कुछ भी ठीक नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2024 17:28 IST

Bihar News: पप्पू यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आजतक आरएस भट्टी को काम करने की छूट नहीं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआखिरी क्यों वो बिहार से जाना चाहते हैं, ये बहुत बड़ा सवाल है।अब भट्टी खुद बिहार छोड़ कर जाना चाहते हैं। अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप है क्या?

Bihar News: दिल्ली से पटना पहुंचे पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार पुलिस के डीजीपी आरएस भट्टी को लेकर कहा है कि बिहार सरकार भट्टी को हटाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। भट्टी को डीजीपी पद से या तो हटाया जा रहा है या फिर वो बिहार छोड़ कर जाना चाहते हैं। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आजतक आरएस भट्टी को काम करने की छूट नहीं दी है। वो दवाब में काम करते हैं। अब भट्टी खुद बिहार छोड़ कर जाना चाहते हैं। आखिरी क्यों वो बिहार से जाना चाहते हैं, ये बहुत बड़ा सवाल है।

वहीं, दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि सिर्फ एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप है क्या? केवल आप दलित अधिकारी का गला रेतिएगा? संजीव हंस दलित हैं तो बलि का बकरा बना दिए गए। अगर उन्होंने गलती किया था तो वह समझेंगे। सिर्फ संजीव हंस ही नहीं, जो सालों से पटना में सचिव बैठे हुए हैं उनके खिलाफ कब एक्शन होगा?

पप्पू यादव ने इन सभी मुद्दों को एक एक कर संसद में उठाने की बात कही है। वहीं, आरक्षण के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश आया है। एससी एसटी में क्रीमी लेयर को लेकर इस पर बड़े समीक्षा की जरूरत है। सदन में इस पर चर्चा करने की जरूरत है। सर्वदलीय बैठक की जरूरत है। वहीं, बिहार में बढ़ाई गई आरक्षण की सीमा को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में कैबिनेट का डिसीजन लेकर सदन में पास कर भेज दिए होते तो आज यह समस्या नहीं होती। आज जरूरत है बिहार के 67 प्रतिशत आरक्षण को लेकर उसके लिए अध्यादेश लाने की ताकि इसे लागू कराया जा सके।

इसके साथ ही अपनी सुरक्षा को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि सुरक्षा की चिंता मुझे नहीं है। ना मैं अपराधी से डरता हूं ना मरने से डरता हूं। मेरी लड़ाई माफियाओं के खिलाफ है। मेडिकल माफिया के खिलाफ, जमीन माफिया के खिलाफ है। कल भी सदन में मेडिकल माफिया को लेकर बोला हूं। सरकार एक नियमावली बनाए, सबसे ज्यादा शोषण बिहार के बच्चों का शिक्षा माफिया कर रहा है। इसलिए जान की चिंता मुझे नहीं है, मुझे बिहार के लोगों की चिंता है।

साथ ही दिल्ली में हुए हादसे को लेकर दुख जताते हुए पप्पू यादव ने कहा कि लगातार कोचिंग में जाने वाले बच्चों की मौत हो रही है। ऐसे में पटना में भी जितने कोचिंग हैं उनकी जांच हो। उन्होंने कहा कि पटना में कोचिंग माफिया बहुत हैं, सरकार उसके लिए गाइडलाइन बनाए। इन माफिया पर सरकार का अंकुश होना चाहिए। बिहार के कोचिंग माफिया के लिए सरकार ने अभी तक कोई पॉलिसी नहीं बनाई है। इसे जल्द से जल्द बनाना चाहिए।

टॅग्स :पप्पू यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष