लाइव न्यूज़ :

ईडी ने लालू परिवार पर कसा शिकंजा, निबंधन विभाग के महानिरीक्षक से मांगी लालू परिवार एवं उनके करीबियों के संपत्ति का ब्योरा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2023 17:08 IST

नौकरी के बदले जमीन मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके करीबियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। दरअसल, ईडी ने लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों और बेहद करीबी भोला यादव समेत चार कंपनियों की संपत्ति का ब्योरा मांगा है।

Open in App

पटना: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार करीबियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। मामले की जांच कर रही ईडी ने लालू प्रसाद व उनके परिवार के सात सदस्यों और लालू के बेहद करीबी भोला यादव समेत चार कंपनियों की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। प्रवर्तन निदेशालय, आंचलिक कार्यालय, दिल्ली के सहायक निदेशक अंकुर तिवारी द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के महानिरीक्षक को पत्र भेजा गया है।

ईडी के आदेश पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने बिहार के सभी जिला अवर निबंधक एवं अवर निबंधकों से लालू परिवार की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। लालू परिवार के आलावा जिन चार कंपनियों की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है, उसमें फेयरग्लो होल्डि‍ग्स कंपनी के दो पैन नंबर जारी किए गए हैं। सात सेल डीड के बारे में भी ईडी ने विस्तृत जानकारी मांगी है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम है। 

चार कंपनियों एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, लारा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड और फेयरग्लो होल्डि‍ग्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मंत्री तेज प्रताप यादव, पुत्रियां मीसा भारती, हेमा यादव, रागिनी यादव, चंदा यादव एवं परिवार के करीबी रहे भोला यादव की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी है। 

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने पत्र में कहा है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रही है। जांच में जिन अचल संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है, उन संपत्तियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। 

टॅग्स :बिहार समाचारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस