लाइव न्यूज़ :

'अपराध और अपराधी दोनों मुझे बर्दाश्त नहीं', नए डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा-अपराध नियंत्रण पर ध्यान दीजिए, जानें छपरा जहरीली शराब पर क्या बोले

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2022 18:23 IST

बिहारः डीजीपी आरएस भट्टी ने बैठक में उच्च अधिकारियों के साथ सारण में हुए शराबकांड को देखते हुए उन्होंने कांड को लेकर वह विस्तृत रिपोर्ट पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सभी जोन के आईजी और डीआईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।एसपी समेत सभी एसडीपीओ के साथ-साथ सभी थानेदारों और आउटपोस्ट के प्रभारियों को शामिल किया गया।अपराध नियंत्रण को लेकर खास निर्देश दिया।

पटनाः बिहार में डीजीपी का पदभार संभालने के बाद आरएस भट्टी एक्शन मोड में आ गए हैं। राज्य में अपराध नियंत्रण और कानून- व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नए डीजीपी ने आज पुलिस मुख्यालय में सभी बड़े अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक किया। इस बैठक में बिहार के सभी जोन के आईजी और डीआईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

साथ ही सभी जिलों के एसएसपी/ एसपी समेत सभी एसडीपीओ के साथ-साथ राज्य के सभी थानेदारों और आउटपोस्ट के प्रभारियों को शामिल किया गया। इस बैठक में उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर खास निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'अपराध और अपराधी दोनों मुझे बर्दाश्त नहीं'। 

बैठक में डीजीपी ने सभी अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि सभी बड़े अपराधी सलाखों के पीछे होने चाहिए। साथ ही उन्होंने शराब माफियाओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। डीजीपी आरएस भट्टी ने बैठक में सभी बड़े अधिकारियों को फील्ड में उतरने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस अधीक्षक सीधे आईजी और डीआईजी से संपर्क में रहें। भट्टी ने छपरा जहरीली शराब से हुई मौत को देखते हुए राज्य में शराबबंदी के कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर काफी सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को हिदायत दी गयी है कि वो राज्य में शराब माफियाओं पर सख्ती के साथ लगा लगाएं।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के द्वारा की गई छोटी मोटी गलती पर उन्हें सजा नहीं दी जाए। उनको पहले समझाइए क्योंकि अगर आप किसी के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, तो उस पुलिसकर्मी के परिवार को भी देखिए। लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी हालत में समझौता नहीं होगा। भ्रष्टाचार में जो भी पुलिसकर्मी लिप्त है बिना पूछे उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई कीजिए।

उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि सभी बड़े अपराधी सलाखों के पीछे होने चाहिए। साथ ही उन्होंने शराब माफियाओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक डीजीपी ने बैठक में उच्च अधिकारियों के साथ सारण में हुए शराबकांड को देखते हुए उन्होंने कांड को लेकर वह विस्तृत रिपोर्ट पर चर्चा की। साथ ही कानून-व्यवस्था को सख्ती से काबू में करने को लेकर भी थाना प्रभारी से लेकर ओपी प्रभारी तक को निर्देश दिया।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'