लाइव न्यूज़ :

बिहार: नक्सल प्रभावित इलाकों में भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद, मचाई जा सकती थी भारी तबाही

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2019 17:36 IST

नवादा जिला: घटना आज (8 जुलाई) सुबह करीब पांच बजे की बताई जाती है. यह इलाका झारखंड के नक्सल प्रभावित कोडरमा जिले की सतगावां थाने की सीमा से जुड़ा है. अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के सुबह एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस गोविंदपुर द्वारा कोल महादेव जंगल मे सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इ

Open in App
ठळक मुद्देजिले के एएसपी अभियान कुमार आलोक के नेतृत्व में एसएसबी व एसटीएफ की चीता बटालियन के जवान उस इलाके में रविवार की देर रात से जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे. बिहार नवादा जिला: मामले में नक्सलियों के विरुद्ध गोवन्दिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बिहार के नवादा जिले के नक्सल प्रभावित गोवन्दिपुर थाने के कोल महादेव डैम स्थित जंगलों से केन्द्रीय सुरक्षाबलों एवं पुलिस द्वारा सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार जब्त किया गया है. यहां झाडियों से एक देसी राइफल, 36 डेटोनेटर और 41 पावर जेल बरामद किया गया.

घटना आज (8 जुलाई) सुबह करीब पांच बजे की बताई जाती है. यह इलाका झारखंड के नक्सल प्रभावित कोडरमा जिले की सतगावां थाने की सीमा से जुड़ा है. अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के सुबह एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस गोविंदपुर द्वारा कोल महादेव जंगल मे सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान जंगल में विस्फोटक का जखीरा बरामद किया गया. जिले के एएसपी अभियान कुमार आलोक के नेतृत्व में एसएसबी व एसटीएफ की चीता बटालियन के जवान उस इलाके में रविवार की देर रात से जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे.

इस दौरान गोविंदपुर एवं ककोलत के आसपास के इलाकों में नक्सलियों के चहलकदमी की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी. उसी सूचना के आलोक में जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जहां आज सुबह डैम से कुछ दूरी पर स्थित जंगल की झाड़ियों में छुपाकर रखे गये हथियार व एक्सप्लोसिव बरामद किये गये. बरामद किये गये सामानों में एक कन्ट्री मेड रायफल, 36 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर व 41 जिलेटिन के रॉड शामिल हैं. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस के मुताबिक इसके पीछे नक्सलियों का हाथ है. नक्सली इस प्रकार के एक्सप्लोसिव का उपयोग अक्सर पैदल गश्त लगा रहे जवानों पर ब्लास्ट करने में करते हैं. फिलहाल पूरे इलाके में ऑपरेशन जारी है.

पुलिस ने इन एक्सप्लोसिव से जिले में किसी बड़ी तबाही के फैलाने की आशंका जताई है. पुलिस के मुताबिक बरामद किये गये एक्सप्लोसिव से भारी तबाही मचायी जा सकती थी. इस मामले में नक्सलियों के विरुद्ध गोवन्दिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताया जाता है कि ये एक्सप्लोसिव राजस्थान से लाये जाते हैं. एक्सप्लोसिव की फैक्ट्री भरतपुर के समीप है. हालांकि एक्सप्लोसिव सर्फि लाइसेंसधारकों को ही दिये जाते हैं. वे इसे पत्थर तोड़ने में ब्लास्ट करने के लिए इसका उपयोग करते हैं. ऐसे में आशंका है कि उन्हीं लाइसेंसधारकों में से कुछ लोग इसे नक्सलियों को बेच देते हैं. 

इलेक्ट्रिक डेटोनेटर से पावर सप्लाई कर जिलेटिन रॉड को ब्लास्ट किया जाता है. डेटोनेटर का तार सर्फि बाहर दिखाई देता है. बाकी जमीन के भीतर छुपाकर रखा जाता है. अपराधी इसे माइका अवैध खनन में ब्लास्ट के लिए भी उपयोग में लाया जाता है. जानकारों की अगर मानें तो एक्सप्लोसिव की आपूर्ति नक्सलियों को कुरियर के माध्यम से की जाती है. एक कुरियर संबंधित जगह पर डिलीवरी देता है व दूसरा उसे वहां से उठाकर गंतव्य स्थान पर पहुंचा देता है. इसमें दोनों कुरियरों की आपस में मुलाकात नहीं होती. लिहाजा, दोनों की पहचान गुप्त बनी रहती है. इसे कोडरमा के रास्ते नवादा की सीमा में लाया जाता है.

टॅग्स :बिहारनक्सल हमलानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील