लाइव न्यूज़ :

बिहार: अवैध पटाखा फैक्ट्री धमाके के मामले में नालंदा थाना प्रभारी सस्पेंड, हुई थी 5 की मौत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 23, 2018 15:03 IST

बिहार के नालंदा में अवैध रूप से संचालित की जा रही है एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Open in App

नालंदा, 23 मार्च। बिहार के नालंदा स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में बीती रात हुए धमाके के मामले में शुरूआती जांच के बाद नालंदा पुलिस थाने के प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले एटीएसी (आतंकवाद विरोधी दस्ते) की आठ लोगों की एक टीम बनाकर घटना स्थल पर भेजी थी।

बता दें कि बिहार के नालंदा में अवैध रूप से संचालित की जा रही है एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 5 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये फैक्ट्री एक रिहायशी इलाके में चलाई जा रही थी। धमाका इतना जबरदस्ता था कि फैक्ट्री और उससे सटे पांच मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

जबकि एक किलोमीटर के इलाके में धमाके की वजह से भारी कम्पन्न महसूस किया गया। धमाके से लगी पर काबू पाने में अग्निशमन की टीमों को काफी जद्दोजहद करना पड़ी और करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सरफराज नाम का एक शख्स इस भीड़ भाड़ भरे इलाके में अवैध रूप से इस पटाखा फैक्ट्री को चला रहा था जिसकी भनक शायद स्थानीय पुलिस को भी नहीं थी। वहीं स्थानीय प्रशासन अब इस मामले की जांच की बात कर रहा है।

टॅग्स :बिहारएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए