लाइव न्यूज़ :

बिहार : प्रेम-प्रसंग के मामले में किशोर की पी-पीटकर की गई हत्या, परिवार ने आरोपी के घर के सामने किया अंतिम संस्कार, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 25, 2021 13:15 IST

बिहार के मुजफ्फपुर में 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद उसके परिवार ने लड़की के घर के सामने उसका अंतिम संस्कार किया । वहीं मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है ।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर की हत्या के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार लड़के के परिवार ने लड़की के घर के सामने किया अंतिम संस्कार आरोपी के घर पर हमला करने के आरोप में अन्य तीन को किया गया गिरफ्तार

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 17 वर्षीय लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार वालों ने लड़के के निजी अंगों को भी काट दिया । आपको बताते दें कि लड़के का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था । लड़के को अपने घर में देखकर लड़की का परिवार आगबबूला हो गया और लड़के को बहुत मारा । 

लड़की के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार 

इस घटना के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई । मौत से गुस्साए परिजनों ने लड़की के घर के सामने उसका अंतिम संस्कार किया । वहीं पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सुशांत पांडे उर्फ ​​विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के घर पर हमला करने के आरोप में भी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल यह घटना शुक्रवार रात कांटी ताना क्षेत्र के रेपुरा रामपुरशाह गांव की है । यह घटना उस समय हुई जब पड़ोस के गांव में रहने वाले सौरभ कुमार अपनी प्रेमिका के घर में मिला । पुलिस ने बताया कि लड़के की इस हरकत से नाराज होकर परिजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । 

सौरभ को तुरंत एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया और उनके परिवार को घटना की सूचना दी गई । हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना मिलने पर कांटी पुलिस  ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी ।

 परिवार ने आरोपी के घर किया हमला 

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि प्रथम दृष्टया पता चलता है कि लड़के की हत्या एक कथित प्रेम प्रसंग के लेकर की गई थी । उसे पीटा गया और उसके गुप्तांग काट दिए गए । उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद चोटों के बारे में और जानकारी सामने आएगी । किशोर की हत्या से आक्रोशित उसके परिवार और रिश्तेदारों ने मुख्य आरोपी सुशांत पांडेय के घर पर हमला कर दिया और शनिवार को उसके सामने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया । प्राथमिक दर्ज कर मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है । वहीं मुख्य आरोपी के घर पर हमला करने वालों में अशोक कुमार, रंजीत कुमार और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है । 

एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है इसलिए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस इलाके में गश्त कर रही है । साथ ही मृतकों के परिजनों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है । 

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील