लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के दो, जदयू के 2 और राजद के तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2022 20:14 IST

Bihar MLC Election Result 2022: राजद ने मोहम्मद कारी सुहैब (मुस्लिम), मुन्नी रजक (दलित महिला) और अशोक कुमार पांडे (ब्राह्मण) को प्रत्याशी बनाया था

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने अफाक अहमद और रवींद्र सिंह पर दांव खेला था।बिहार विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या जदयू से अधिक है।काफी मशक्कत कर भाजपा को 50:50 के फार्मूले के लिए राजी किया था।

Bihar MLC Election Result 2022: बिहार विधान परिषद के लिए सोमवार को सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। बिहार विधानसभा सचिवालय के अनुसार संबंधित उम्मीदवारों को जीत के प्रमाणपत्र दिये गये, उनमें से चार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने और तीन को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चुनाव मैदान में उतारा था।

इस द्विवार्षिक चुनाव के बाद उच्च सदन में राजद के सदस्यों की संख्या में तीन विधान पार्षदों (एमएलसी)की वृद्धि हुई है। पार्टी ने मोहम्मद कारी सुहैब (मुस्लिम), मुन्नी रजक (दलित महिला) और अशोक कुमार पांडे (ब्राह्मण) को प्रत्याशी बनाया था और साबित करने की कोशिश की थी कि वह समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखती है।

राजग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने काफी मशक्कत कर भाजपा को 50:50 के फार्मूले के लिए राजी किया था जबकि विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या जदयू से अधिक है। जदयू ने अफाक अहमद और रवींद्र सिंह पर दांव खेला था, दोनों पार्टी में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी है।

पार्टी ने अपने प्रतिबद्ध मतदाताओं का मनोबल ऊंचा करने के प्रयास के तहत ऐसा किया था। इसके अलावा अहमद की उम्मीदवारी से यह संकेत गया क कि भाजपा के बढ़ते दबदबे के बाद भी जदयू धर्मनिरपेक्षता के प्रति कटिबद्ध है। भाजपा ने जहानाबाद के अनिल शर्मा को उतारकर भूमिहारों को संतुष्ट करने का प्रयास किया जो हाल में पार्टी के प्रति कथित तौर पर उदासीन हो गये थे।

पार्टी ने दूसरा उम्मीदवार हरि साहनी को बनाया था, साहनी निषाद समुदाय से आते हैं। निषाद समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा है जो कथित तौर पर मुकेश साहनी के अलग होने के कारण भाजपा से नाराज हो गया था। 

टॅग्स :बिहारजेडीयूBJPआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब