लाइव न्यूज़ :

शहीद के घर चला जाता, तो क्या वह जिंदा हो जाते?: नीतीश सरकार के मंत्री

By IANS | Updated: February 15, 2018 22:19 IST

बिहार के पीरो के रहने वाले मुजाहिद खान श्रीनगर के करन नगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। वह सीआरपीएफ की 49वीं बटालियन के जवान थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव लाया गया था।

Open in App

बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री विनोद सिंह को जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर के करन नगर में शहीद हुए अपने राज्य के जांबाज मुजाहिद खान को उनके परिजनों से मिलने और अंतिम विदाई देने की फुर्सत न निकाल पाने का जरा भी अफसोस नहीं है। उन्होंने गुरुवार को कहा, "अगर मैं भोजपुर उनके घर चला जाता तो क्या वह जिंदा हो जाते?"

बिहार के पीरो के रहने वाले मुजाहिद खान श्रीनगर के करन नगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। वह सीआरपीएफ की 49वीं बटालियन के जवान थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव लाया गया था। नीतीश सरकार ने पांच लाख रुपये का चेक भेजा था, जिसे लेने से शहीद के परिजनों ने इनकार कर दिया था। शहीद के भाई ने कहा था, "सरकार का कोई मंत्री तो आया नहीं, कम से कम सम्मानजनक रकम तो भिजवाते, ताकि बूढ़े मां-बाप का आसानी से गुजारा हो सके।"

मंत्री विनोद सिंह ने शहीद मुजाहिद खान की अंत्येष्टि में शामिल न होने पर सफाई देते हुए मीडिया से कहा, "कटिहार से पीरो की दूरी 600 किलोमीटर है। कल नहीं जा सका, आज मैं रास्ते में हूं और शहीद के परिवार से मिलने जा रहा हूं।" शहीद के अंतिम संस्कार में भाग नहीं लेने के संबंध में पूछे जाने पर भोजपुर के प्रभारी मंत्री ने कहा, "कल ही जाकर क्या फायदा होता, ऐसे वीर जवान को मैंने दिल से सैल्यूट किया है। कल जाकर हम उन्हें (मुजाहिद) जिंदा कर देते क्या?"

उल्लेखनीय है कि शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए उनके गांव के अलावा आसपास के गांवों से हजारों लोग पीरो पहुंचे थे, लेकिन केंद्र या राज्य सरकार का कोई मंत्री वहां नहीं पहुंचा था। अगस्त, 2017 में जब नीतीश कुमार ने जनादेश के विपरीत वाले अपने नए मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 12 मंत्री शामिल किए थे, उस मौके पर हुए संकल्प सम्मेलन में मंत्री विनोद सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा था, "आप लोग भी हमारे साथ भारत माता की जय बोलिए, अन्यथा हम समझेंगे कि आप लोग भारत माता के नहीं, पाकिस्तान माता के समर्थक हैं।"

टॅग्स :बिहारनितीश कुमारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब