लाइव न्यूज़ :

बिहार: पुलिसकर्मी ने नहीं पहचाना तो मंत्री जी दिया निलंबित करने का आदेश, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2020 05:52 IST

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को शिलान्यास के लिए बनाये गये पंडाल में जाने से पहले उपस्थित बिहार पुलिस के जवान ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया. इस पर मंत्री महोदय भड़क गये और उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आप लोग ऐसे लोगों को क्यों ऐसी जगह पर रखते हैं, जो अपने मंत्री को ही ना पहचान पाये. आप इन्हें निलंबित करिये.

Open in App

कहा जाता है कि सत्ता की नशा सर चढ़कर बोलता है. ऐसा ही हुआ है बिहार, जब बिहार पुलिस के जवान अपने मंत्री को ही नहीं पहचाना तो उसे निलंबित करने की फर्मान मंत्री जी ने सुना दिया. दरअसल, एक कार्यक्रम में भाग लेने सीवान पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर भड़के मंगल पांडेय ने उसे सिर्फ इसलिये निलंबित करने का आदेश दे डाला क्योंकि उसने उन्हें पहचाना नहीं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सीवान के एक अस्पताल में शुक्रवार को शिलान्यास करने पहुंचे थे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जब कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे, तो तैनात पुलिस के जवान ने कार्यक्रम में जाने से उन्हें रोक दिया. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को शिलान्यास के लिए बनाये गये पंडाल में जाने से पहले उपस्थित बिहार पुलिस के जवान ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया. इस पर मंत्री महोदय भड़क गये और उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आप लोग ऐसे लोगों को क्यों ऐसी जगह पर रखते हैं, जो अपने मंत्री को ही ना पहचान पाये. आप इन्हें निलंबित करिये.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गुस्से वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में स्पष्ट देखा और सुना जा सकता है कि वो गुस्से में पुलिस अधिकारी को निलंबित करने की बात कह रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि जब मंगल पांडेय मंच पर जाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ रहे होते हैं, वैसे ही पुलिस अधिकारी एक मंत्री को रोक देता है. फिर पुलिस अधिकारी की ओर देखते हुए वो कहते हैं, 'पागल है क्या? काहे ऐसे लोगों को खड़ा करते हैं आप लोग, जो मंत्री को नहीं पहचानता हो? प्रभारी मंत्री को रोक रहा है, इसको निलंबित करवाइए।

यहां बता दें कि मंगल पांडेय वर्ष 2013-17 तक बिहार भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में वो बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं. इसके साथ ही उनके पास भाजपा के हिमाचल प्रदेश का भी प्रभार है.

वहीं, इस घटना पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यह देखकर चौंक गये कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री किस तरह अपने अधिकारों के लिए शेखी बघार रहे हैं. ड्यूटी पर तैनात पुलिस का जवान मंत्री को नहीं पहचान पाया और पहचान के लिए अनुरोध किया. क्या किसी मंत्री का सार्वजनिक रूप से धमकी देना और अपमानित करना आचरण है? साथ ही उन्होंने मंत्री को ही निलंबित करने की मांग की.

टॅग्स :बिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी