लाइव न्यूज़ :

बिहारः जमुई में नक्सलियों का आतंक, 2 ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 3, 2018 11:27 IST

पुलिस और अर्धसैनिक बल मिलकर आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Open in App

बिहार के जमुई जिले के पंचेश्वरी गांव में नक्सलियों ने एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 2 बजे दर्जनों नक्सली गांव में घुस आए। नक्सलियों ने स्कूल में सो रहे मदन कौड़ा और प्रमोद कौड़ा नाम के दो भाइयों को गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी सुनकर तीसरा भाई रंजीत कौड़ा फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब तक सुरक्षा बल पहुंचते नक्सली वहां से जा चुके थे। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं।

रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 अक्टूबर को नक्सलियों ने कुमरतरी गांव में हमला करके मां-बेटे की हत्या कर दी थी। इससे घबराए ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया। पलायन बढ़ता देख प्रशासन ने विस्थापित ग्रामीणों को पंचेश्वरी गांव के स्कूल में अस्थाई रूप से ठहराया था। नक्सलियों को यह बात पसंद नहीं आई। नक्सलियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने होली की रात स्कूल को घेर लिया। वहां मौजदू लोगों की पिटाई की और एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीसरा भाई किसी तरह जान बचाकर भागा और पुलिस को सूचना दी।

शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल जारी है। पुलिस और अर्धसैनिक बल मिलकर आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

टॅग्स :बिहारनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई