लाइव न्यूज़ :

बिहार में कांग्रेस का 'एकला' चलने का ऐलान, टूटा महागठबंधन, भक्त चरण दास ने तेजस्वी पर लगाए आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2021 21:49 IST

बिहार में विपक्षी महागठबंधन टूट गया है. बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने राजद पर हमला बोलते हुए कह दिया है कि अब राजद के साथ कभी कोई गठबंधन नहीं होगा.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा के दो सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव से पहले टूटा महागठबंधन।बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने महागठबंधन में टूट का जिम्मेदार राजद को ठहराया है।कांग्रेस प्रभारी ने ये भी कह दिया कि उपचुनाव के बाद राजद अब भाजपा से मिल जाएगी।

पटना: बिहार विधानसभा के दो सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में जारी घमासान के बीच बिहार में विपक्षी महागठबंधन टूट गया है. अब लगभग यह तय हो गया है कि बिहार में कांग्रेस और राजद किसी भी तरह से साथ नहीं रहेंगे और दोनों के रास्‍ते अलग हो गए हैं. 

बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने राजद पर हमला बोलते हुए कह दिया है कि अब राजद के साथ कभी कोई गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने गठबंधन टूटने का ठिकरा तेजस्वी यादव पर फोड़ते हुए ऐलान कर दिया आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस अकेली अपने दम पर सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

इस टूट के लिए भक्‍त चरण दास ने राजद को जिम्‍मेदार बताते हुए कहा कि उसने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया. इस कारण उपचुनाव में हम पूरी ताकत से लड़ रहे हैं. हमारे सभी नेता बिहार पहुंच चुके हैं और जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. 

हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी के बिहार दौरे से उत्साहित दिख रहे भक्त चरण दास ने राजद सांसद मनोज झा द्वारा कांग्रेस को संघी बताए जाने पर कहा कि उन्होंने क्या कहा यह हम नहीं जानते हैं. हम बस इतना जानते हैं कि हमने गठबंधन नहीं तोड़ा. 

कुशेश्‍वरस्‍थान सीट से शुरू हुआ था विवाद

कांग्रेस प्रभारी ने ये भी कह दिया कि उपचुनाव के बाद राजद अब भाजपा से मिल जाएगी. यहां बता दें कि विधानसभा उप चुनाव से पहले सारा विवाद कुशेश्‍वरस्‍थान सीट को लेकर हुआ. कांग्रेस इसे अपनी परंपरागत सीट बता रही थी, लेकिन राजद ने कांग्रेस की मांग को ठुकराते हुए दोनों सीटों पर दावेदारी पेश कर दी. 

राजद ने दोनों जगहों पर उम्‍मीदवार भी खड़े कर दिए. इसके बाद कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतार दिए. तब से ही महागठबंधन में दरार पड़ गई थी. दोनों ओर से बयानबाजी की जा रही थी. वहीं महागठबंधन के अन्य दल अभी राजद के साथ हैं. कांग्रेस ने उनसे साथ मांगा भी था लेकिन वामदलों ने राजद को समर्थन दिया है. 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी खुले मंच से यह बात कुछ दिनों पहले कह दी है कि भविष्य में राजद अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अब कांग्रेस ने भी अकेले चुनाव लड़ने की बात कह यह स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान हालात के हिसाब से बिहार में अब महागठबंधन बिखर चुका है और कांग्रेस व राजद अलग-अलग रास्ते पर निकलकर आमने-सामने हो चुकी है.

 

टॅग्स :कांग्रेसबिहार समाचारमहागठबंधनआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह