लाइव न्यूज़ :

बिहार: मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के पास 30 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद, राजभवन भी आया सवालों के घेरे में, भाजपा विधायक ने उठाए सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2021 15:32 IST

भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने इस प्रकरण के लिए राजभवन को जिम्मेदार बताया है। जिसके कारण ऐसे भ्रष्ट और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को एक बडे संस्थान की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमगध विश्वविद्यालय के कुलपति के पास 30 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति की बरामदगी।भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने इस प्रकरण के लिए राजभवन को जिम्मेदार बताया है।कोई भी विश्वविद्यालय ऐसा नहीं है, जहां के कुलपति और रजिस्ट्रार की स्वच्छ छवि हो।

पटना:बिहार में बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद के पास 30 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति की बरामदगी से अब राजभवन भी सवालों के घेरे में आ गया है।

भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने इस प्रकरण के लिए राजभवन को जिम्मेदार बताया है। जिसके कारण ऐसे भ्रष्ट और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को एक बडे संस्थान की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है।

भाजपा विधायक ने कहा कि राजभवन के अधिकारियों की गलती के कारण ऐसे सम्मानित जगहों को भी लोग अब संशय की नजर से देखने लगे हैं। जिसे कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकता है।

ज्ञानू ने कहा कि जो लोग इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति में सरकार की भूमिका नहीं होती है। यह सारी नियुक्ति राजभवन से की जाती है।

ऐसे में यह राजभवन की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे भ्रष्ट लोगों को कुलपति के पद पर नियुक्त नहीं करे। लेकिन, अफसोस इस बात का है कि राजभवन से इस बात को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है। वहां काम करने वाले अधिकारी विश्वविद्यालयों में ऐसे लोगों की नियुक्ति हो रही है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि आज बिहार में कोई भी विश्वविद्यालय ऐसा नहीं है, जहां के कुलपति और रजिस्ट्रार की स्वच्छ छवि हो। राजभवन के अधिकारियों के कारण राज्यपाल के पद को गरिमा को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ज्ञानू ने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि इस बड़ी छापेमारी के बाद भी राजभवन से मगध विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जबकि खुद बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी इस संबंध में दो बार कुलपति को हटाने की मांग कर चुके हैं।

ऐसे में जबकि सारी बातें स्पष्ट हो चुकी हैं तो फिर भी उन्हें पद से क्यों नहीं हटाया जा रहा है? राजभवन से कार्रवाई में हो रही देरी कहीं-न कहीं अधिकारियों की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहा है।

टॅग्स :बिहारUniversityRaj Bhavan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब