लाइव न्यूज़ :

हमको बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी, प्रशांत किशोर ने कहा- न झंडा, न ही कार्यकर्ता और न ही कोई कार्यक्रम...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2024 17:55 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: राजद को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि अब किसको कौन सी जिम्मेदारी कौन सा दल दे रहा है, ये तो दलों की अपनी समझ है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 17 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं।न कहीं कांग्रेस दिखी, न झंडा दिखा, न ही कार्यकर्त, न ही कोई कार्यक्रम दिखा। इसके बावजूद कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 27 मई को एक दिवसीय दौरे पर आए। इसको लेकर बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि मैं बिहार में हूं और इसी राज्य में पदयात्रा कर रहा हूं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है और कांग्रेस के संदर्भ में मुझसे सवाल का जवाब चाह रहे हैं तो हमको बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 17 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं। मुझे न कहीं कांग्रेस दिखी न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता दिखा, न ही कोई कार्यक्रम दिखा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है।

अगर बिहार में कोई प्रयास कर रहा है तो अच्छी बात है। इस दौरान राजद को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि अब किसको कौन सी जिम्मेदारी कौन सा दल दे रहा है, ये तो दलों की अपनी समझ है। राजद की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह पर है। अब ये पद उन्हें क्यों दिए, ये तो राजद वाले ही बता सकते हैं। कांग्रेस वाले बता सकते हैं कि वो बिहार में क्या करना चाहती है?

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024प्रशांत किशोरराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष