लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election: तेजस्वी ने कहा, 'नौकरी मिलेगी फटाफट', हंसने लगे राहुल गांधी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 27, 2024 14:38 IST

Bihar Lok Sabha Election: बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में चुनाव प्रचार करने के लिए बीजेपी-कांग्रेस-आरजेडी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभा में दिखे राहुल गांधी तेजस्वी ने कहा, बीजेपी का छिपा हुआ एजेंडा देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना हैतेजस्वी ने कहा, प्रधानमंत्री मुद्दों पर बात नहीं करते, सिर्फ नफरत फैलाने के लिए बिहार आते हैं

Bihar Lok Sabha Election: बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में चुनाव प्रचार करने के लिए बीजेपी-कांग्रेस-आरजेडी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस बीच सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधीबिहार पहुंचे। राहुल गांधी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के खुसरूपुर बख्तियारपुर में चुनावी सभा की। इस दौरान, तेजस्वी ने राहुल गांधी के अंदाज में सभा को संबोधित किया तो राहुल गांधी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। तेजस्वी ने कहा कि मिजाज रखिए टनाटन, नौकरी मिलेगी फटाफट, बहनों के खाते में लाख रुपया जाएगा खटाखट। भाजपा हो जाएगी सफाचट। तेजस्वी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की भाषा का स्तर इतना गिर चुका है कि कोई भी परिवार के लोग उनका भाषण नहीं सुनना चाहते।

क्या बात करते हैं, मंदिर, मस्जिद, मछली, मटन, मुजरा ऐसी बातों का वो जिक्र करते हैं ये उनके लिए मुद्दा है। हम पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई की बात करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी का छिपा हुआ एजेंडा देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना है। ऐसे में तेजस्वी बैठने वाले नहीं हैं।

प्रधानमंत्री मुद्दों पर बात नहीं करते, सिर्फ नफरत फैलाने के लिए बिहार आते हैं। लेकिन इस बार बिहार की जनता नफरत और झूठ के जाल में नहीं फंसने वाली है। उन्होंने कहा 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार की गारंटी है।

लोगों को 10 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा। अग्निवीर योजना को ख़त्म करेंगे। गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए देंगे। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2024 के तहत छह चरण के मतदान हो चुके हैं और अब अंतिम चरण सातवें चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा। इसके साथ ही 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावतेजस्वी यादवराहुल गांधीआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos