लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी कानून फेल, सीएम नीतीश के सहयोगी भाजपा ने किया हमला, संजय जायसवाल बोले-पुलिस के कारण अवैध कारोबार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2021 21:53 IST

बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून फेल हो चुका है और इसका प्रमुख कारण पुलिस है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है.कई स्थानों पर पुलिस अवैध शराब के कारोबार का हिस्सा बन चुकी है.पूर्वी चंपारण में मेरे संसदीय क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की स्थिति भयावह है.

पटनाः बिहार में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों के बाद सरकार की सहयोगी भाजपा ने शराबबंदी कानून पर ही सवाल उठाया है. भाजपा ने कानून की समीक्षा करने की मांग की है.

 

प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जयसवाल ने कहा की शराबबंदी कानून फेल होने का सबसे बड़ा कारण पुलिस है. उन्होंने कहा की बिहार में शराबबंदी का पांच साल पूरा हो चुका है. इसके सफलता और सफलता पर विचार करना बेहद जरूरी है. ऐसे में इस कानून की फिर से समीक्षा करने की जरूरत है. इस कानून के लागू होने के बाद क्या फायदा हुआ और क्या नुकसान हुआ इसे देखने की जरूरत है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून की समीक्षा करें. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब की भयावह स्थिति है. बिहार में कई जगहों पर पुलिस अवैध शराब के कारोबार में शामिल हो चुकी है. डा. संजय जायसवाल ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून फेल हो चुका है और इसका प्रमुख कारण पुलिस है.

सूबे के कई स्थानों पर पुलिस अवैध शराब के कारोबार का हिस्सा बन चुकी है. बिहार में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है. अगर कहीं पुलिस सख्ती कर रही है तो वहां चोरी-छिपे शराब का कारोबार हो रहा है. जहां पर पुलिस का प्रभाव ज्यादा है, वहां पर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय स्तर में काम करने के कारण ऐसा काम हो रहा है. ऐसे में शराब कानून को पुनः देखने की आवश्यकता जरूरी है. 

उन्होंने कहा की पूर्वी चंपारण में मेरे संसदीय क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की स्थिति भयावह है. पूर्वी चंपारण में पुलिस प्रशासन के सहयोग से शराब कारोबार चल रहा है. जहां प्रशासन और पुलिस के सहयोग से शराब बिक रही है, वहां जहरीली शराब से मौत का कोई मामला सामने नहीं आ रहा है.

जहां पुलिस शराब बनाने और बेचने में रोक रही है, वहां जहरीली शराब कांड सामने आ रहा है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की शराब कानून को एक बार रिव्यु करने की हर हालत में जरूरत है. राज्य के हित के लिए शराबबंदी का प्रयास मुख्यमंत्री ने किया है. 

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे