बिहार विधान परिषदः भाजपा ने मारी बाजी, अवधेश नारायण सिंह सभापति और रामबचन राय उपसभापति!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2024 16:03 IST2024-06-17T16:02:18+5:302024-06-17T16:03:47+5:30

Bihar Legislative Council: अवधेश नारायण सिंह 2012 में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बनाए गए थे। पहला कार्यकाल 2017 में समाप्त हुआ था।

Bihar Legislative Council mlc 2024 BJP won Awadhesh Narayan Singh will be Chairman Rambachan Rai Deputy Chairman total 75 members BJP largest party 24 members | बिहार विधान परिषदः भाजपा ने मारी बाजी, अवधेश नारायण सिंह सभापति और रामबचन राय उपसभापति!

photo-ani

HighlightsBihar Legislative Council: राय पहली बार विधान परिषद के उप सभापति होंगे।Bihar Legislative Council: दूसरा कार्यकाल 25 अगस्त 2022 तक चला। Bihar Legislative Council: जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर सभापति बने।

पटनाः बिहार विधान परिषद के सभापति रहे देवेश चंद्र ठाकुर के द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद अब अवधेश नारायण सिंह को विधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनाया जाएगा। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। ठाकुर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 14 जून को सभापति पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने अनुसार, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर जल्द ही उनके नाम पर अधिसूचना जारी कर देंगे। अगले महीने होने वाले मानसून सत्र के दौरान सभापति और उपसभापति विधिवत रूप से चुने जाएंगे। सूत्रों के अनुसार अवधेश नारायण सिंह सभापति होंगे और रामबचन राय उपसभापति होंगे।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एनडीए के सहयोगी दलों से विचार विमर्श के बाद इन दोनों नामों पर अपनी सहमति दे दी है। प्रो. राय पहली बार विधान परिषद के उप सभापति होंगे। अवधेश नारायण सिंह इससे पहले 2012 में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बनाए गए थे। उनका पहला कार्यकाल 2017 में समाप्त हुआ था।

दूसरा कार्यकाल 25 अगस्त 2022 तक चला। उसके बाद जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर सभापति बने। अब अवधेश नारायण सिंह के परिषद के सभापति बनने के बाद विधान मंडल के दोनों सदनों का प्रधान पद भाजपा के पास चला जाएगा। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव भाजपा कोटे के हैं। इससे पहले, 2005 से 2020 तक विधानसभा का अध्यक्ष पद जदयू के पास रहा।

2020 में भाजपा के साथ साझा सरकार बनने पर विधानसभा का अध्यक्ष पद भाजपा के पास चला गया, लेकिन 2022 में परिषद के सभापति का पद जदयू के पास चला आया था। अब फिर यह भाजपा के पास जा रहा है। वैसे, अवधेश नारायण सिंह के सभापति बनने में सिर्फ उनका भाजपा से होना महत्वपूर्ण नहीं है। इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके निजी संबंध बहुत अच्छे हैं।

बता दें कि मौजूदा समय में बिहार विधान परिषद में कुल 75 सदस्य हैं। इसमें भाजपा 24 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद जदयू के 21 सदस्य हैं। देवेश चंद्र ठाकुर का सीट भी खाली हो रही है, जिस पर आने वाले समय में चुनाव होगा। ऐसे में जदयू के सदस्यों की संख्या घटकर 20 हो जाएगी।

Web Title: Bihar Legislative Council mlc 2024 BJP won Awadhesh Narayan Singh will be Chairman Rambachan Rai Deputy Chairman total 75 members BJP largest party 24 members

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे