लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council: राजचन्द्र पूर्वे होंगे बिहार विधान परिषद के उप सभापति, राजद ने ली बराबर की हिस्सेदारी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2022 16:43 IST

Bihar Legislative Council: देवेश चंद्र ठाकुर बृहस्पतिवार को बिहार में विधान परिषद के निर्विरोध सभापति चुने गए। ठाकुर के पदभार ग्रहण करने के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधान परिषद के तीसरी बार सदस्य बने हैं।बुधवार को सभापति पद के लिए देवेश चंद्र ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।सभापति अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

पटनाः बिहार में सत्ता में आते ही राजद ने जदयू से बराबर का हिसाब करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विधानसभा में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया तो विधान परिषद में उप सभापति का पद मांग लिया। इसके बाद विधान परिषद के उप सभापति पद के लिए राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पूर्वे ने नामांकन दाखिल किया।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं। रामचंद्र पूर्वे का विधान परिषद के उपसभापति के लिए निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। इस तरह से बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में अब भाजपा के पास कोई भी महत्वपूर्ण पद नहीं रह जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति से लेकर उपसभापति की कुर्सी तक जदयू और राजद का कब्जा हो गया है। इसतरह से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार में हर स्तर पर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर लिया है। एक तरफ विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी राजद के पास है तो उपाध्यक्ष की कुर्सी जदयू के पास है।

वहीं, दूसरी तरफ विधान परिषद में सभापति की कुर्सी देवेश चंद्र ठाकुर के पास है तो वहीं दूसरी तरफ उप सभापति की कुर्सी अब रामचंद्र पूर्वे के पास होगी। इसतरह से राजद ने बराबर की हिस्सेदारी तय कर लिया है, जो पहले भाजपा नहीं कर सकी थी।

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण