लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषदः देवर-भौजाई आमने-सामने?, राबड़ी देवी ने कहा-आपके घर के लोग कपड़ा भी नहीं पहनते थे, सीएम नीतीश बोले-आपके राज में कैसे कोई काम नहीं हुआ

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2025 15:30 IST

नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया और कटाक्ष करते हुए कहा कि 'आपके घर के लोग कपड़ा भी नहीं पहनते थे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और जोरदार तरीके से प्रतिकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देसभापति अवधेश नारायण सिंह अपनी सीट से खड़े हो गए और शांत कराने की कोशिश की।विधान परिषद में सत्ता पक्ष की टिप्पणी पर राबड़ी देवी ने आपत्ति जताई। 2005 के पूर्व बिहार में कुछ नहीं होने के सत्ता पक्ष के आरोपों पर नाराजगी जताई।

पटनाःबिहार विधान परिषद में बुधवार को एक बार फिर से सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जोरदार बहस हो गई। सदन में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तीखे आरोप प्रत्यारोप लगाए। स्थिति ऐसी हो गई। नीतीश कुमार लगातार वर्ष 2005 के पूर्व के शासनकाल में बिहार के विकास में बाधक होने के लिए लालू-राबड़ी राज को निशाने पर लेते रहे। हंगामा बढ़ते देख सभापति अवधेश नारायण सिंह अपनी सीट से खड़े हो गए और दोनों पक्ष को शांत कराने की कोशिश की।

 

दरअसल, विधान परिषद में सत्ता पक्ष की टिप्पणी पर राबड़ी देवी ने आपत्ति जताई। उन्होंने वर्ष 2005 के पूर्व बिहार में कुछ नहीं होने के सत्ता पक्ष के आरोपों पर नाराजगी जताई। उन्होंने नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया और कटाक्ष करते हुए कहा कि 'आपके घर के लोग कपड़ा भी नहीं पहनते थे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और जोरदार तरीके से प्रतिकार किया।

उन्होंने राबड़ी देवी को कहा कि जिस दौर में आप मुख्यमंत्री थीं, हम भी केंद्र में मंत्री थे। मैंने देखा है कि कैसे बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले क्या होता था, महिलाओं की क्या स्थिति थी, महिलाएं कितनी पढ़ी लिखी थी, हमने महिलाओं के लिए काफी काम किया है। नीतीश कुमार जब लालू-राबड़ी राज पर हमला बोल रहे थे, तब विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए।

राजद की तरफ से राबड़ी देवी, सुनील सिंह व अन्य सदस्य नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार प्रहार करते दिखे। राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को केवल अपमान किया है। नीतीश कुमार के कान में कुछ लोग फूंकते रहते हैं, इसके बाद नीतीश कुमार अपमान करते हैं। ये महिला का लगातार अपमान लगातार कर रहे हैं।

लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपनी बात कहते रहे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में राजद शासन में कोई काम नहीं हुआ है उनके पति है गए तो मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि इनके पति को 3 साल मौका दिया पर कुछ नहीं हुआ आखिर में छोड़कर इधर चले आए।

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में चलने की जगह नहीं था। पूरे बिहार में चलने लायक सड़क बनवाया। इस बीच सदन में जोरदार हंगामा होता रहा और राबड़ी देवी सहित राजद के सदस्य सदन से बाहर चले गए। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही सदन में 2005 से अब तक के कामों को पटल पर रखा जाएगा।

पहले 2005 से 2010 के कामों को सदन में रखा जाएगा। फिर 2010 से 15 और 25 तक के कामों को बताया जाएगा। अब ये लोग चले ही गए तो क्या सुनेंगे? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बात रखनी आगे भी जारी रखी।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा