लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council: सभापति ने पूछा आप भईया बोलती हैं तो दिलीप जायसवाल लालू प्रसाद यादव के क्या लगेंगे?, राबड़ी देवी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बताया भाई

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2025 15:16 IST

Bihar Legislative Council: सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी से सवाल किया कि दिलीप जायसवाल को आप भईया बोलती हैं तो दिलीप जायसवाल लालू प्रसाद यादव के क्या लगेंगे?

Open in App
ठळक मुद्देअवधेश नारायण सिंह के इस सवाल को सुनते ही सदन के अंदर मौजूद सदस्यों ने जमकर ठहाके लगाने लगे।अवधेश नारायण सिंह ने विनोदपूर्ण तरीके से लालू यादव और दिलीप जायसवाल के उसी रिश्ते की ओर संकेत दिया।सदन में सत्ता और विरोधी पक्ष दोनों ओर के सदस्य जोरदार ठहाके लगाते रहे।

Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए दिलीप जायसवाल को बधाई दी। इस दौरान राबड़ी देवी ने बताया कि दिलीप जायसवाल उन्हें दीदी बोलते हैं। वह भी उन्हें भाई मानती हैं। उनके इतना बोलते ही सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी से सवाल किया कि दिलीप जायसवाल को आप भईया बोलती हैं तो दिलीप जायसवाल लालू प्रसाद यादव के क्या लगेंगे?

अवधेश नारायण सिंह के इस सवाल को सुनते ही सदन के अंदर मौजूद सदस्यों ने जमकर ठहाके लगाने लगे। दरअसल, बहन के भाई को बहन के पति का साला कहा जाता है। ऐसे में अवधेश नारायण सिंह ने विनोदपूर्ण तरीके से लालू यादव और दिलीप जायसवाल के उसी रिश्ते की ओर संकेत दिया।

क्योंकि राबड़ी देवी ने दिलीप जायसवाल को अपना भाई बताया। हालांकि अवधेश नारायण के सवाल को राबड़ी देवी ने विनोदपूर्ण तरीके से ही टालते हुए कहा कि दिलीप जायसवाल अध्यक्ष बनें तो उन्हें कुछ खिलाना चाहिए। इस दौरान सदन में सत्ता और विरोधी पक्ष दोनों ओर के सदस्य जोरदार ठहाके लगाते रहे।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवBihar BJPराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए