लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव पर जदयू ने किया पलटवार, पूछा- किस बिल में घुसकर ट्वीट कर रहे हैं, बिहार की जनता खोज रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2021 21:57 IST

जेडीयू सांसद ने कहा कि जब भी संकट आता है तो तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं। बिहार में लॉकडाउन तमाम परिस्थितियों को देखकर ही लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू सांसद ने कहा कि लॉकडाउन का फैसला राज्य सरकार ने सोच-समझकर लिया है।बिहार सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।जेडीयू सांसद ने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को खोज रही है।

बिहार में नीतीश सरकार पर हमलावर रूख अपनाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर अब जदयू ने पलटवार किया है। जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने तेजस्वी से पूछा है कि आप कहां हैं? बिहार की जनता आपको खोज रही है। दरअसल, लॉकडाउन के ऐलान के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पूछा था कि जंगलराज-जंगलराज चिल्लाने वाले कहां गए? तो तेजस्वी ने कहा था कि जब गांव-गांव, टोला-टोला संक्रमण फैल गया तब दिखावा कर रहे हैं।

इसके बाद सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर आज जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव किस बिल में छिपकर ट्वीट कर रहे हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक करें। बिहार की जनता जानना चाहती है कि संकट की घडी में तेजस्वी कहां हैं? उन्होंने कहा कि जब भी संकट आता है तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं। लॉकडाउन पर राजद की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर ललन ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन कब लगाना है, यह तमाम परिस्थितियों को देखकर मुख्यमंत्री का लिया फैसला है। 

सिर्फ आरोप लगा देने भर से कुछ नहीं होता। बता दें कि मंगलवार को बिहार सरकार के लॉकडाउन लगाने के फैसले पर तेजस्वी यादव ने कहा था 15 दिन से समूचा विपक्ष लॉकडाउन लगाने की मांग कर रहा था, लेकिन छोटे साहब अपने बडे साहब के आदेश का पालन कर रहे थे कि दो मई तक लॉकडाउन नहीं लगाना है। तेजस्वी ने ट्वीट में आगे कहा था कि पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की व्यवस्था को लेकर जो टिप्पणी की है, उस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। 

आखिर जंगलराज की दुहाई देने वाले अब कहां हैं। वहीं लालू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को किए गए ट्वीट में कहा गया था कि पटना हाईकोर्ट ने बिहार की पूरी स्वास्थ्य सेवा को सेना को सौंप देने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महामारी में भी राज्य सरकार गंभीर और मानवीय नहीं है। सवाल किया है कि जंगलराज चिल्लाने वाले अब कहां दुबके हैं? एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि कोई तो बिहार सरकार को नैतिकता, जवाबदेही, अंतरात्मा, कर्तव्यबोध सिखा दे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवजेडीयूबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे