लाइव न्यूज़ :

बिहारः तेजप्रताप ने राजद कार्यकर्ता की पिटाई की, तेजस्वी ने चुप्पी तोड़ी, कहा- ‘उपयुक्त समय पर, उचित कदम उठाया जाएगा’

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2022 14:49 IST

रामराज यादव द्वारा तेजप्रताप यादव पर लगाए गए आरोपों के संबंध में सवाल करने पर तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘हम फिलहाल सदस्यता अभियान में व्यस्त हैं। लेकिन जो भी लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि तेजस्वी यादव उपयुक्त समय पर उचित कदम उठाता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजद की इफ्तार में तेजप्रताप ने रामराज की पिटाई कर दी थी।रामराज का आरोप है कि तेजप्रताप और उनके गुर्गे उसे एक एकांत कमरे में ले गए, उसके कपड़े उतारे और उसकी पिटाई की।पूर्व उपमुख्यमंत्री से जब नौ पत्रकारों को मानहानि का नोटिस भेजकर उनसे 50 करोड़ रुपये मांगने के संबंध में सवाल किया गया।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव द्वारा पार्टी के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पिटाई किए जाने से जुड़े विवाद पर शनिवार को चुप्पी तोड़ी और कहा कि ‘उपयुक्त समय पर, उचित कदम उठाया जाएगा।’

 

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने गुस्सैल स्वभाव के अपने भाई द्वारा कई पत्रकारों को भेजे गए मानहानि के नोटिस को ‘व्यक्तिगत’ मामला बता कर खारिज कर दिया और कहा कि ‘‘जिन्होंने गलती नहीं की है, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।’’ राजद के संस्थापक लालू प्रसाद के छोटे बेटे पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पार्टी के युवा मोर्चा की नगर इकाई के प्रमुख रामराज यादव द्वारा तेजप्रताप पर लगाए गए आरोपों के संबंध में सवाल करने पर तेजस्वी ने कहा, ‘‘हम फिलहाल सदस्यता अभियान में व्यस्त हैं। लेकिन जो भी लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि तेजस्वी यादव उपयुक्त समय पर उचित कदम उठाता है।’’

तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अपने बड़े भाई और उनपर (तेजप्रताप पर) आरोप लगाने वाले रामराज से बात की है। गौरतलब है कि रामराज का आरोप है कि लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पिछले सप्ताह आयोजित राजद की इफ्तार में तेजप्रताप ने रामराज की पिटाई कर दी थी।

रामराज का आरोप है कि तेजप्रताप और उनके गुर्गे उसे एक एकांत कमरे में ले गए, उसके कपड़े उतारे और उसकी पिटाई की, जबकि तेजप्रताप ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। हालांकि, तेजस्वी ने यह नहीं बताया कि दोनों पक्षों से बात करके वह किस नतीजे पर पहुंचे हैं और उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान रामराज को ‘वह लड़का’ कह कर संबोधित किया।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री से जब नौ पत्रकारों को मानहानि का नोटिस भेजकर उनसे 50 करोड़ रुपये मांगने के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘यह निजी (तेजप्रताप का) मामला है। मेरे हिसाब से डरने की क्या बात है? अगर पत्रकारों ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें निडर होकर नोटिस का जवाब भेजना चाहिए।’’

टॅग्स :बिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनातेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस