लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की बेटी रोहिणी पर जीतन राम मांझी की बहू दीपा ने किया पलटवार, कहा-मुंह भकोर लिया जाएगा!

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2022 17:44 IST

पिछले दिनों बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच पिछले दिनों जो विवाद हुआ था.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधान परिषद में भी गूंजा.राबड़ी देवी ने मंत्री अशोक चौधरी को ’मुख्यमंत्री का दलाल’ कह दिया था.अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी पर हमला बोला था.

पटनाःबिहार में राजनीतिक बहस के दौरान भाषा की मर्यादा तार-तार होने लगी है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को इस बार रोहिणी को मुंह नोच लेने की धमकी दी है.

यह होली का मजाक नहीं बल्कि दीपा की रोहिणी को सही धमकी है. इससे पहले रोहिणी आचार्य ने भी बिना नाम लिये नीतीश सरकार के एक दलित मंत्री पर असंसदीय शब्द का प्रयोग किया था. रोहिणी के उसी ट्वीट पर पलटवार करते हुए मांझी की बहू ने लालू की बेटी को यह धमकी दी है.

दरअसल, पिछले दिनों बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच पिछले दिनों जो विवाद हुआ था. वह बिहार विधान परिषद में भी गूंजा. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंत्री अशोक चौधरी को ’मुख्यमंत्री का दलाल’ कह दिया था. इसके बाद अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी पर हमला बोला था.

उन्होंने राबड़ी देवी की शिक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए टिप्पणी की थी. राजद ने इसे राबड़ी देवी और बिहार की सभी महिलाओं का अपमान बताया था. इसे लेकर रोहिणी आचार्य ने मंत्री को आडे़ हाथों लेते हुए उन्हें पल्टूराम(मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) की दलाली का फर्ज अदा करने का आरोप लगाया था.

रोहिणी ने लिखा कि इसीलिए वे महिला का भी अपमान करके विधानसभा अध्यक्ष वाला मामला दबाने की साजिश रच रहे हैं. रोहिणी आचार्य के इस ट्वीट पर दीपा मांझी ने भी भाषा की मर्यादा को तोड़ते हुए लिखा है कि, 'का हो सिंगापुरिया कभी दलित के चोर बोलती हो, कभी दलाल बोलती हो सुधरोगी की नहीं? मने जो मन आएगा उ बोलोगी आउर हमनी दलित सब चुप बईठेंगे? ई जंगलराज नहीं है जब तुम लोग दलित नरसंहार कराकर चारा का दलाली खाते थे, अब दलितों को कोई अपमानित करेगा तो उसका मुंह भकोर लिया जाएगा। समझी की नहीं?'

यहां बता दें कि दीपा ने पहली बार रोहिणी आचार्य पर निशाना नहीं साधा है. इससे पहले वह लालू यादव की बेटी को 'सिंगापुरिया महारानी' और 'लबरी' कह चुकीं हैं. एक बार उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें 'लबरी का लबरा भाई' कहा था. दीपा के निशाने पर अधिकतर लालू यादव की बेटी रोहिणी ही रहती है. रोहिणी फिलहाल सिंगापुर में रह रहीं हैं. 

टॅग्स :बिहारपटनाजीतन राम मांझीलालू प्रसाद यादवमीसा भारतीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे