लाइव न्यूज़ :

बिहार: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव अब जल्द ही आ सकते हैं जेल से बाहर, जमानत याचिका पर कल रांची हाईकोर्ट में सुनवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2020 21:25 IST

9 अक्टूबर को चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को चाईबासा कोषागार केस में जमानत मिल गई है. लालू प्रसाद यादव के वकील ने कहा था कि 2 लाख रुपए लालू प्रसाद यादव को जमा करना है.

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर कल रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है. लालू प्रसाद यादव ने 6 नवंबर को ही इस मामले पर सुनवाई करने के लिए आग्रह किया था.

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की जारी गहमागहमी के बीच चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर कल रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है. ऐसे में लालू प्रसाद यादव के लिए 6 नवंबर की तारीख बेहद अहम है क्योंकि झारखंड हाई कोर्ट के कॉज लिस्ट के नंबर 18 पर मामला सूचीबद्ध है. चारा घोटाला मामले से संबंधित दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव दोषी ठहराये जाने के बाद सजा काट रहे हैं.

दुमका कोषागार केस में 9 नवंबर को सुनवाई होने वाली थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने 6 नवंबर को ही इस मामले पर सुनवाई करने के लिए आग्रह किया था. आवेदन में वकील ने कहा था कि 6 नवंबर को लालू से संबंधित एक मामले की सुनवाई है. इसी दिन जमानत याचिका पर भी सुनवाई की जाए. इस आग्रह को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. दरअसल, दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को 7 साल की सजा हुई थी और सजा की अब तक आधी अवधि गुजर चुकी है. उसी को आधार बनाते हुए लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता द्वारा जमानत अर्जी दाखिल की गई है जिस मामले पर सुनवाई की तारीख निर्धारित है. लालू यादव को जमानत दिलाने के लिए लालू यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने पूरी तैयारी कर ली है

यहां बता दें कि 9 अक्टूबर को चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को चाईबासा कोषागार केस में जमानत मिल गई है. लालू प्रसाद यादव के वकील ने कहा था कि 2 लाख रुपए लालू प्रसाद यादव को जमा करना है. 30 माह लालू प्रसाद यादव जेल में रह चुके हैं. दुमका केस में सुनवाई के बाद ही लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर निकल सकते हैं. पहले 9 नवंबर को इसकी सुनवाई होने वाली थी. लेकिन अब 6 नवंबर को ही सुनवाई होगी. 9 नवंबर को दुमका केस में लालू प्रसाद आधी सजा पूरी हो जाएगी. जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा.

अधिवक्ता प्रभात कुमार का कहना है कि उन्होंने सारे कैलकुलेशन तैयार कर लिए हैं. जिस आधार पर लालू यादव ने 42 महीने और 28 दिन जेल में गुजारे हैं जो की सजा की आधी से ज्यादा है. इसीलिए उन्हें उम्मीद है कि इस ग्राउंड पर लालू यादव को जमानत जरूर मिलेगी. साथ ही उन्होंने तह भी कहा कि पिछले दो अन्य मामलों में लालू यादव को जमानत मिली थी उस मामले पर भी बेल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और बैल बॉन्ड भर दिया गया है. बस अब इंतजार है दुमका मामले में अदालत के फैसले का. कल हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद ही पता चलेगा कि लालू प्रसाद यादव को बेल मिलती है या नहीं, इस पर उनके समर्थक इंतजार कर रहे हैं.

लालू प्रसाद यादव ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के बारे में भी बताया था. याचिका में बताया गया था कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित है. उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है. इसलिए उनको जमानत दे दी जाए. जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. यहां बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है. देवघर और चाईबासा केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’