लाइव न्यूज़ :

मकर संक्रांति के अवसर पर लालू प्रसाद यादव के आवास पर पसरा रहेगा सन्नाटा, नहीं होगा दही-चूड़ा भोज का आयोजन 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2026 19:05 IST

लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जजद) प्रमुख तेजप्रताप यादव इस बार भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी जिलों से लालू यादव के समर्थक पटना पहुंचते थे और भोज में शामिल होते थे।विधानसभा के अध्यक्षों सहित विभिन्न दलों के नेताओं को स्वयं आमंत्रण पत्र दिया है। सबसे पहले 2018 में राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं हुआ।

पटनाः मकर संक्रांति के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर इसबार दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं किया जायेगा। दरअसल, मकर संक्रांति के अवसर पर लालू यादव के घर दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया जाता रहा है। इस दिन लालू यादव नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों के लिए भी भोज का आयोजन करते थे। कई बार मकर संक्रांति का दही-चूड़ा भोज राजनीतिक बदलाव का संकेतक भी होता था और शक्ति प्रदर्शन का एक जरिया भी माना जाता था। बता दें कि बिहार के राजनीतिक गलियारों में दही-चूड़ा भोज की परंपरा 1994-1995 में लालू प्रसाद यादव ने ही शुरू की थी। दो दिनों तक लालू यादव के घर के बाहर लोगों का मेला लगा रहता था। सभी जिलों से लालू यादव के समर्थक पटना पहुंचते थे और भोज में शामिल होते थे।

तब राबड़ी आवास के बाहर की रौनक देने वाली होती थी। लेकिन इस बार राबड़ी आवास के बाहर सन्नाटा पसरा रहेगा। हर साल बिहार की राजनीति में शक्ति प्रदर्शन और सियासी एकजुटता के बड़े मंच के रूप में देखे जाने वाले इस आयोजन की परंपरा इस वर्ष टूटती नजर आ रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने स्पष्ट किया है कि इस बार मकर संक्रांति के मौके पर लालू-राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद दी।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव के आवास पर मकर संक्रांति का दही-चूड़ा भोज न सिर्फ बिहार, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय रहा है। इस आयोजन में आरजेडी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सहयोगी दलों के प्रमुख नेता शामिल होते रहे हैं। कई बार इसे बिहार की राजनीति में समीकरण बदलने वाला मंच भी माना गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता अतीत में इस भोज में शिरकत कर चुके हैं। हालांकि, इस बार लालू यादव के यहां आयोजन नहीं होने के बावजूद मकर संक्रांति का सियासी रंग फीका पड़ता नहीं दिख रहा है। लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जजद) प्रमुख तेजप्रताप यादव इस बार भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं।

तेजप्रताप यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कई मंत्री, विधान परिषद और विधानसभा के अध्यक्षों सहित विभिन्न दलों के नेताओं को स्वयं आमंत्रण पत्र दिया है। यह महाभोज 14 जनवरी को पटना में आयोजित होगा। सबसे पहले 2018 में राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं हुआ।

दरअसल, 2018 में 28 वर्षों में यह पहली बार था जब चारा घोटाले में सजा होने और लालू यादव के जेल में होने के कारण भोज रद्द करना पड़ा। वहीं 2019 में भी लालू यादव के जेल में रहने और खराब स्वास्थ्य के कारण भोज नहीं हुआ। 2020 में लालू यादव की अनुपस्थिति और पार्टी की राजनीतिक स्थितियों के कारण लगातार तीसरे साल भी आयोजन नहीं किया गया।

2021 और 2022 में कोरोना महामारी के कारण सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक भोज का आयोजन नहीं हुआ। 2023 में भोज की तैयारी पूरी थी, लेकिन आयोजन से ठीक पहले दिग्गज नेता शरद यादव के निधन के कारण इसे अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। हालांकि 2024 और 2025 में भोज का आयोजन हुआ। लेकिन एक बार भी 2026 में भोज का आयोजन नहीं हो रहा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवमकर संक्रांतिआरजेडीराबड़ी देवीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMakar Sankranti 2026: मैंने पतंग काट दी?, छतों पर जीवंत हो उठता है उत्तरायण पर्व, पर दिन किराया 10,000 से लेकर 80,000 रुपये तक?

भारतएनडीए में शामिल हो जाइये तेज प्रताप यादव?, विजय कुमार सिन्हा के आवास पर चूड़ा-दही भोज, संतोष सुमन ने कहा- NDA में आपका स्वागत...

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: कल सूर्य का मकर राशि में होगा गोचर, मेष समेत ये 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतBihar: तेज प्रताप यादव ने की तमाम प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा की बिक्री पूरी तरह बंद करने की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतवीबी-जीरामजी को लेकर यूपी में सपा-भाजपा में बढ़ेगी तल्खी?, मनरेगा में 11 लाख करोड़ खर्च

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारतBJP President Nitin Nabin: 20 जनवरी को नितिन नबीन बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष?, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह होंगे प्रस्तावक, 19 जनवरी को करेंगे नामांकन

भारतमहाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को और 7 फरवरी को मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू

भारतकोट्टारक्कारा विधानसभा क्षेत्रः 2026 में केरल में हो सकता बदलाव, कांग्रेस में शामिल माकपा की नेता आयशा पोट्टी, लड़ेंगी चुनाव