लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: छपरा में बीजेपी विधायक चोकर बाबा की दबंगई, डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, प्राथमिकी दर्ज 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2020 17:51 IST

इसके बाद चिकित्साकर्मियों ने विधायक को मर्यादित तरीके से पेश आने का आग्रह किया. आरोप है कि इसपर वे आगबबूला हो गए और सभी को फटकारने लगे. इस दौरान विधायक व चिकित्‍साकर्मियों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई.

Open in App
ठळक मुद्दे इसे लेकर आज विधायक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.उनके द्वारा किसी भी तरह का दुर्व्यवहार का आरोप गलत है.

पटना:बिहार के सारण(छपरा) जिले में भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा की दबंगई के खिलाफ डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है. घटना के सिलसिले में आज विधायक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. विधायक के द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने से नाराज  डॉक्टरों ने छपरा सदर अस्पताल में कामकाज ठप कर दिया था. घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही.

बताया जाता है कि विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा बुधवार की रात छपरा सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में एक मरीज से मिलने गए थे. मरीज ने सदर अस्पताल में कुव्यवस्था होने की शिकायत की. जिसको लेकर विधायक आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर तैनात डॉ. राकेश कुमार पर बरस पड़े. आरोप है कि वे दुर्व्‍यवहार करने लगे. 

इसके बाद चिकित्साकर्मियों ने विधायक को मर्यादित तरीके से पेश आने का आग्रह किया. आरोप है कि इसपर वे आगबबूला हो गए और सभी को फटकारने लगे. इस दौरान विधायक व चिकित्‍साकर्मियों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई. घटना के बाद चिकित्साकर्मियों ने सिविल सर्जन को सूचना दी तथा कामकाज ठप कर दिया. 

सूचना पाकर सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा समेत अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे तथा नाराज चिकित्सकों तथा कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास किया. इस दौरान कामकाज घंटों ठप पडा रहा. वहीं, इस घटना को लेकर चिकित्‍साकर्मियों में काफी आक्रोश है. इसे लेकर आज विधायक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

हालांकि घटना को लेकर विधायक चोकर बाबा ने बताया कि वे क्षेत्र के एक मरीज से मिलने  पहुंचे थे. लेकिन उसका रजिस्टर में नाम नहीं था. जब ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से पूछताछ की गई तो उसने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. उनके द्वारा किसी भी तरह का दुर्व्यवहार का आरोप गलत है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए